scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'रात को होटल के अकेले कमरे में बुलाया', तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने उसूलों से नहीं किया समझौता, हुआ पछतावा?

simple kaul casting couch
  • 1/9

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फेम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि मुंबई आने के बाद एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात में होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने अपनी शर्तों से कभी समझौता नहीं किया.

simple kaul casting couch
  • 2/9

सिंपल ने बताया कि वो कास्टिंग काउच को झेल चुकी हैं. करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्ममेकर ने उन्हें फोन कर कहा कि वह होटल में रुके हुए हैं और रात करीब 8:30-9 बजे उनसे मिलने आ जाएं.

simple kaul casting couch
  • 3/9

जब सिंपल ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी, तो फिल्ममेकर ने जवाब दिया कि दोस्त नीचे लॉबी में बैठ जाएं और वह अकेले कमरे में आ जाएं. लेकिन सिंपल ने तुरंत मना कर दिया.

Advertisement
simple kaul casting couch
  • 4/9

सिंपल ने साफ कह दिया- मैं कमरे में नहीं आऊंगी. अगर मिलना है तो होटल की लॉबी में मिलिए. मेरे अपने नियम थे और मैंने कभी उन्हें नहीं तोड़ा.

simple kaul casting couch
  • 5/9

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि रोल पाने के लिए हर बात माननी पड़ेगी. उनका कहना था- अगर मैं ऊपर आऊंगी तो अपनी टीम के साथ आऊंगी. मुझे किसी भी कीमत पर काम नहीं चाहिए था.

simple kaul casting couch
  • 6/9

सिंपल ने हंसते हुए कहा कि वह हमेशा साफ-साफ बात करती थीं. उन्होंने कहा- मैं इतनी सीधी और आत्मविश्वासी थी कि कोई गलत बात कहने से पहले ही सामने वाला सोचने लगता था.

simple kaul casting couch
  • 7/9

सिंपल ने बताया कि उन्हें सीधे तौर पर कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने शुरू से ही अपनी सीमाएं तय कर रखी थीं.

simple kaul casting couch
  • 8/9

सिंपल ने स्ट्रगल कर रहे कलाकारों को सलाह देते हुए कहा- जिस पल आपको लगे कि कुछ गलत हो रहा है या आप असहज महसूस कर रहे हैं, उसी वक्त वहां से निकल जाइए. किसी भी काम के लिए खुद को मजबूर मत कीजिए.

simple kaul casting couch
  • 9/9

आखिर में सिंपल कौल ने कहा कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता टैलेंट, मेहनत और ईमानदारी है. उन्होंने कहा- खुद पर भरोसा रखिए, ऑडिशन दीजिए, लोगों से अच्छे तरीके से मिलिए और अपनी कला पर काम कीजिए. सफल होने के लिए अपने उसूलों से समझौता करने की जरूरत नहीं है.

All Photos: Instagram @simplekaul

Advertisement
Advertisement
Advertisement