सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई लोगों का फेवरेट है. जेठालाल-दयाबेन की जुगलबंदी सबको पसंद भी आती है. उनकी टूटी-फूटी अंग्रेजी पर हर किसी की हंसी छूट जाती थी. ऐसे में जेठालाल और दयाबेन समेत सीरियल के एक्टर्स कितने पढ़े-लिखे हैं, ये हर कोई जानने में दिलचस्पी रखेगा.
Photo: ITG
सीरियल के हीरो जेठालाल यानी दिलीप जोशी असल जिंदगी में काफी पढ़े-लिखे हैं. शो में उनका किरदार भले ही स्कूल में फेल हुआ हो, मगर रियल में उनके पास बैचलर डिग्री है. उन्होंने मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनॉमिक्स से बैचलर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन की पढ़ाई की है.
Photo: IMDb
शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी को भी कम पढ़ी-लिखी दिखाया गया है. लेकिन असलियत में उनके पास भी डिग्री है. दिशा ने अहमदाबाद से ड्रामा में डिग्री हासिल की है. वो 'तारक मेहता' शो की जान रही हैं. यही कारण है कि इतने सालों बाद भी लोग उनकी वापसी के इंतजार में हैं.
Photo: IMDb
गोकुलधाम सोसाइटी के 'एकमेव' सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े पेशे से शिक्षक दिखाए गए हैं. इस रोल को निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर असल जिंदगी में भी अच्छे पढ़े-लिखे रहे हैं. वो अपने टाइम में बतौर इंजीनियर का काम कर चुके हैं. मगर एक्टिंग के शौक के कारण, उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. अब शो में उन्हें काफी पसंद किया जाता है.
Photo: Instagram @realmandarchandwadkar
'तारक मेहता' के अय्यर यानी एक्टर तनुज महाशब्दे भी शो में साइंटिस्ट दिखाए गए हैं. मगर असल जिंदगी में उन्होंने मरीन कम्यूनिकेशन की फील्ड में डिप्लोमा किया है. शो में जेठालाल संग उनकी नोक-झोक काफी पसंद की जाती है.
Photo: Instagram @tan_mahashabde
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता' शो की जान हैं. फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा रहते हैं. बबीता जी को शो में कई बार जेठालाल की अंग्रेजी सही करते दिखाया गया है. वैसे असल जिंदगी में मुनमुन ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग और स्पीच परफॉरमेंस की भी ट्रेनिंग ली है.
Photo: Instagram @munmundutta
जेठालाल के बापूजी शो में अपने गुस्से और ज्ञान के लिए जाने जाते हैं. पॉप-कल्चर में बापूजी काफी फेमस हैं. इस किरदार को निभा रहे एक्टर अमित भट्ट ने रियल लाइफ में कॉमर्स फील्ड में डिग्री हासिल की है.
Photo: Instagram @amitbhatt9507
तारक मेहता शो में पोपटलाल पेशे से एक तूफानी पत्रकार दिखाया गया है. मगर इस किरदार को निभाने वाले श्याम पाठक असल जिंदगी में एक अकाउंटेंट की पढ़ाई कर चुके हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट में वो सीए बनने की जद्दोजहद में लगे हुए थे. मगर फिर उन्होंने एक्टिंग की सोची, और अब वो हर जगह पॉपुलर हो चुके हैं.
Photo: Instagram @shyampathak01