बॉलीवुड में 80 का दशक फिल्मों के मामले में भले ही कमजोर कहा जाए, मगर हमें गाने एक से बढ़कर एक मिले. खासकर डिस्को में बजने वाले गाने, जिसे लेजेंडरी कंपोजर दिवंगत बप्पी लाहिड़ी ने बनाया. डिस्को डांसर, तम्मा तम्मा, यार बिना चैन कहां रे, याद आ रहा है- ये सभी गाने आइकॉनिक हैं और आज भी सुने जाते हैं.
Photo: Instagram @bappilahiri_official_
अपने गानों के साथ-साथ बप्पी लहिरी सोना पहनने के लिए भी फेमस थे. उनके गले में गोल्ड की मोटी-मोटी चेन होती थीं, जो उनका एक ट्रेडमार्क स्टाइल बना. हाल ही में पिंकविला ने लेजेंडरी सिंगर के मुंबई स्थित घर का टूर किया.
बप्पी लाहिड़ी के घर की पूरी थीम गोल्ड पर बनी हुई है. घर में लगभग हर चीज गोल्डन रंग की है. उनके पोते रीगो जी ने पूरे घर का टूर कराते हुए, अपने दादा की पुरानी तस्वीरें दिखाईं और उनकी यादों को ताजा किया.
Photo: Youtube Screengrab
बप्पी लाहिड़ी का घर अंदर से बेहद शानदार और लग्जरी से भरा है. वहां एक कमरा सिर्फ उनके मेडल और अवॉर्ड्स के लिए रखा गया है. सिंगर के पोते ने अपने दादा की कामयाबी को बड़ी शान से दिखाया.
Photo: Youtube Screengrab
वेटरन सिंगर के घर में एक गोल्ड चेयर भी है, जिसपर वो बैठा करते थे. रीगो ने बताया कि ये उनके दादा की घर में मेन जगह थी, जहां वो अक्सर रहते थे.
Photo: Youtube Screengrab
रीगो ने आगे अपने दादा बप्पी लहिरी के प्लैटिनम डिस्क कलेक्शन की झलक दिखाई, जो गोल्ड और सिल्वर दोनों में बना हुआ है. ये उनके आइकॉनिक गानों का कलेक्शन है, जिसे उनके परिवार ने फ्रेम कराकर दीवार पर लगाया है.
Photo: Youtube Screengrab
रीगो ने इसी दौरान अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो की झलक दिखाई जहां वो अपने नए-नए गाने बनाते-रिकॉर्ड करते रहते हैं. बप्पी लाहिड़ी के पोते के रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बगल में ही एक हॉल ऑफ फेम रूम भी बना है.
Photo: Youtube Screengrab
इस कमरे में बप्पी लाहिड़ी का जीता वो हर अवॉर्ड है, जिसे उन्होंने अपने करियर में कभी ना कभी जीता है. उनकी सभी उपलब्धियों को उनके परिवार ने अभी तक सहेजकर रखा है. सिंगर का निधन 15 फरवरी 2022 को हुआ था. मगर आज भी उनका घर परिवार ने ठीक वैसा रखा है, जैसा उनके जीते जी हुआ करता था.
Photo: Youtube Screengrab