टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ को फैंस ने कहीं तो होगा, कसौटी जिंदगी की 2 जैसे शोज में देखा है. वो अपने विचारों को लेकर हमेशा से वोकल रही हैं.
हॉटरफ्लाई संग बातचीत में आमना शरीफ ने बताया कि वो अपने बेटे को पीरियड के बारे में बताती हैं. उसे बताती हैं ये प्रोसेस कितना पेनफुल होता है.
एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें पीरियड होते हैं. उनका बेटा आकर ध्यान रखता है. वो उनका हालचाल लेता है. उनके लिए हॉट वॉटर बैग लाता है.
आमना ने अपने पहले पीरियड को लेकर हुई ट्रैजिडी रिवील की. वो कहती हैं- स्कूल में 8वीं क्लास में मुझे पहले पीरियड आए थे.
''मेरी यूनिफॉर्म जो कि बेज कलर की थी, वो खराब हो गई थी. उसमें दाग लग गया था. मैं उठी तो किसी ने बताया कि दाग लगा है.''
''मुझे मां ने पीरियड्स को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी. उन्होंने मुझे इसके लिए तैयार किया था. पीरियड होने के बाद जब कपड़े खराब हुए तो मैं पूरे ब्रेक टाइम सीट से नहीं उठी थी.''
''दो लड़कियों से हेल्प करने को कहा. उन्होंने ड्रेस पर सेफ्टी पिन लगाई. लेकिन एक लड़के ने पूरी क्लास में फैलाया कि आमना की ड्रेस पर दाग लग गया है. ''
''उसकी इस हरकत से मैं इतनी शर्मिंदा हो गई थी कि अगले 3 दिन तक स्कूल नहीं गई. मुझे लगा लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे.''
आमना जब चौथे दिन स्कूल गईं तो क्लास के कुछ बच्चे उन्हें लेकर बात कर रहे थे. वो कान में फुसफुसा रहे थे.
हालांकि आमना का मानना है आज चीजें अलग हैं. अब की जनरेशन के बीच ये बातें नॉर्मल हो चुकी हैं. पीरियड को टैबू नहीं माना जाता.
All Photos: Instagram @aamnasharifofficial