स्टार कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते. उनका हंबल नेचर लोगों के बीच हिट है.
सुनील ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है इसमें वो घाट किनारे जमीन पर सोए हुए दिखते हैं. उन्होंने अपने स्टार स्टेट्स की बिल्कुल भी चिंता नहीं की.
एक्टर ने वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा- तारे जमीन पर. बैकग्राउंड में महाकाल का गाना बज रहा है. यूजर्स ने जय महाकाल के नारे लगाए हैं.
सुनील का ये वीडियो देखकर लोगों का कहना है- एक ही दिल कितनी बार जीतोगे. फैंस ने हार्ट इमोजी बनाई है. शख्स ने लिखा- कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार.
वायरल वीडियो में घाट किनारे कई लोग लेटे हुए हैं. साधु संत भी वहीं लेटे हुए हैं. इन्हीं लोगों के बीच सुनील भी सो रहे हैं. हालांकि एक्टर किस घाट पर हैं, ये नहीं मालूम.
लोगों का मानना है सुनील काशी के घाट पर हैं. इंस्टा पर वीडियोज के जरिए वो कई दफा अपना आध्यात्मिक साइड दिखा चुके हैं. उन्हें ट्रैवलिंग पसंद है.
सुनील की ये सादगी देख लोग खुश हो गए हैं. उन्होंने जमीन पर पतला सा कपड़ा बिछा रखा है. बिना किसी लग्जरी के वो लोगों के बीच रह रहे हैं.
करोड़ों कमाने वाले सुनील इंटरनेट पर अपनी सादगी से फैंस को मोहित करते आए हैं. कभी सब्जी बेचते हुए नजर आते हैं. तो कभी रिक्शा चलाने लगते हैं.
वर्कफ्रंट पर सुनील को फैंस कपिल के शो में देखते हैं. जल्द कॉमेडी किंग के शो का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर लौटने वाला है. फैंस के बीच कपिल के शो का इंतजार है.
All Photos: Instagram @whosunilgrover