एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी इन दिनों टीवी शो 'सहर होन को है' में नजर आ रही हैं. अपने निगेटिव किरदार को लेकर वो छाई हुई हैं.
बाकी हीरोइनों की तरह कनिका ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच झेला है. कास्टिंग एजेंट ने बदतमीजी की है. ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में बताया.
कनिका ने मुताबिक, कास्टिंग एजेंट ने उन्हें कहा- मैम 2-3 स्मूच सीन हैं. 1 बेड सीन है. ज्यादा कुछ नहीं दिखाएंगे. बस टांग और थाईज, क्लीवेज दिखाएंगे. आप करेंगी ना?
कनिका ने तीखा जवाब देते हुए कहा- मैं पोर्न फिल्में करती हूं. अगर तुम्हारे पास वैसा कोई रोल हो तो बताना.
कनिका ने ये बोलकर शख्स का फोन काट दिया. फिर उसका दोबारा फोन आया. तब कनिका ने उसकी तगड़ी क्लास लगाई.
एक्ट्रेस ने कहा- तुम सारी चीजें तो दिखा रहे हो सीन में. सब कुछ तो करवा रहे हो. तो पोर्न फिल्म करते हैं ना. वहां मुझे ज्यादा पैसे मिलेंगे.
शख्स ने सफाई देते हुए कहा कि आजकल तो हर कोई ऐसे सीन्स करता है. तब मैंने उसे कहा कि आपको पूछने की तमीज होनी चाहिए.
कनिका ने कास्टिंग काउच को लेकर मिलने वाले इनडायरेक्ट हिंट को रिवील किया. उन्हें किसी ने पूछा था- कहां रहती हो? किसके साथ रहते हो? कब सोती हो?
कनिका ने बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए वो रात को 8 बजे के बाद किसी के साथ मीटिंग नहीं करती हैं. रात को 10 बजे के बाद वो प्रोफेशनल कॉल्स नहीं लेती हैं.