scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

टीवी की ये हैं हाई-पेड एक्ट्रेसेज, हर एपिसोड से कमाती हैं लाखों रुपये!

Highest paid tv actresses
  • 1/8

टेलीविजन की दुनिया में जितना प्यार एक सास, बहू या बेटी को मिलता दिखाया जाता है वो बहुत कम किरदारों के साथ होता है. यही वजह है कि उन्हें सीरियल में काम करने के ज्यादा पैसे भी मिलते हैं. तो आज हम आपको उन हाई-पेड एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने एक एपिसोड से लाखों रुपये मिलते हैं.

Tejasswi Prakash
  • 2/8

तेजस्वी प्रकाश जबसे 'बिग बॉस 15' जीती हैं, तबसे उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. वो एक के बाद एक टीवी शोज और सीरियल्स कर रही हैं. 'नागिन 6' के बाद एक्ट्रेस को 'लाफ्टर शेफ' में भी देखा जा रहा है, जिससे उन्हें बाहर काफी प्यार भी मिल रहा है. तेजस्वी अपनी पॉपुलैरिटी के चलते काफी कमाई भी करती हैं. रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें 2 लाख रुपये हर एपिसोड के हिसाब से मिलते हैं. 

rupali ganguly
  • 3/8

रूपाली गांगुली स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' की जान हैं. इस शो ने उन्हें घर-घर में फिर से सबका चहेता बनाया है. कहा जाता है कि एक्ट्रेस शो के हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज करती हैं. जिससे वो अभी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टीवी एक्ट्रेस हैं. 
 

Advertisement
smriti irani
  • 4/8

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की तुलसी यानी स्मृति ईरानी टीवी इंडस्ट्री की हाई-पेड एक्ट्रेस हैं. उन्हें इस समय शो के हर एपिसोड के लिए करीब 14 लाख रुपये फीस मिल रही है. इस बात की पुष्टि खुद स्मृति ने भी की थी. उनका शो भी टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहता है. लोग उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं.
 

Ankita Lokhande
  • 5/8

'पवित्र रिश्ता' सीरियल से घर-घर में मशहूर हुईं अंकिता लोखंडे भी टीवी की हाई-पेड एक्ट्रेसेज में आती हैं. इन दिनों वो 'लाफ्टर शेफ' शो में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आती हैं, जहां एक्ट्रेस काफी एंटरटेन भी करती हैं. रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें हर एपिसोड के लिए 2.5-3 लाख रुपये मिलते हैं.

Jennifer Winget
  • 6/8

जेनिफर विंगेट भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्हें कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं. जेनिफर को अपने सीरियल्स के लिए भी बाकी एक्ट्रेसेज के मुकाबले अच्छी-खासी फीस मिलती थी. माना जाता है कि वो हर एपिसोड से 2 लाख रुपये कमाती थीं. 

Shraddha Arya
  • 7/8

जी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का रोल निभा चुकीं श्रद्धा आर्य को भी काफी पहचान मिल चुकी है. मां बनने से पहले एक्ट्रेस ने शो जरूर छोड़ दिया था, मगर तब भी उनके लिए फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई. प्रीता के रोल में श्रद्धा ने काफी प्यार कमाया. कहा जाता है कि शो में वो हर एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये बतौर फीस लेती थीं.

jannat zubair
  • 8/8

जन्नत जुबैर भी टीवी की हाई-पेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं. भले ही वो सोशल मीडिया पर ज्यादा फेमस हैं, मगर टीवी पर भी वो गर्दा उड़ा चुकी हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तो जन्नत ने काफी शोज किए. मगर अब 23 साल की उम्र में वो 'लाफ्टर शेफ' जैसे शो से भी तगड़ी कमाई कर रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि जन्नत को हर एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये फीस मिलती है.

Advertisement
Advertisement