scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गोद में उठाकर किया Liplock, मंगेतर की बांहों में एक्ट्रेस का रोमांस, 5 महीने बाद दिखाया चेहरा

pavitra punia Mystery man marriage
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया एक बार फिर चर्चा में हैं. पवित्रा के मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है. पवित्रा बिजनेसमैन जसकोमल सिंह संग रिश्ते में हैं. जसकोमल ने खुद पवित्रा संग तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

pavitra punia Mystery man marriage
  • 2/8

दरअसल, पवित्रा ने कुछ समय पहले ही सगाई की है. उन्होंने सगाई और ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं. मगर उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा रिवील नहीं किया था और ना ही उनका नाम बताया था. 

 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

pavitra punia Mystery man marriage
  • 3/8

फैंस पवित्रा के मिस्ट्री मैन के बारे में जानने को लेकर बेताब थे. अब सगाई के करीब 5 महीने के बाद पवित्रा के मंगेतर ने खुद ही एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. 

 

Photo: Instagram @jxsji

Advertisement
pavitra punia Mystery man marriage
  • 4/8

जसकोमल सिंह ने लेडी लव पवित्रा संग अपने ड्रीमी प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में जसकोमल अपनी स्वीटहार्ट पवित्रा को गोद में उठाकर उन्हें लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @jxsji

pavitra punia Mystery man marriage
  • 5/8

जसकोमल घुटनों के बल बैठकर पवित्रा को बीच पर ड्रीमी अंदाज में प्रपोज करते भी दिखे. दोनों की तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं. 

 

Photo: Instagram @jxsji

pavitra punia Mystery man marriage
  • 6/8

पवित्रा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए जसकोमल ने कैप्शन में लिखा- सूरज डूबते ही हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हुई. उन्होंने पोस्ट में पवित्रा को टैग भी किया है. 

 

Photo: Instagram @jxsji

pavitra punia Mystery man marriage
  • 7/8

पवित्रा के सपनों के राजकुमार जसकोमल सिंह की बात करें तो वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं. जसकोमल एक बिजनेसमैन हैं. जसकोमल की प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि वो म्यूजिक के बड़े फैन हैं. 

 

Photo: Instagram @jxsji

 

pavitra punia Mystery man marriage
  • 8/8

HT संग एक पुराने इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया था कि उनके मंगेतर यूएस बेस्ड बिजनेसमैन हैं. वो एक्टर नहीं है. बता दें कि पवित्रा जल्द ही जसकोमल संग शादी करके घर बसाने वाली हैं. 
 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

Advertisement
Advertisement