scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

टूटी 10 साल की शादी-बेटी को अकेले पाल रही एक्ट्रेस, बोली- भूल जाती हूं...

संजीदा शेख
  • 1/8

संजीदा शेख टेलीविजन की मशहूर हस्ती हैं, जो अब फिल्म और ओटीटी में भी अपनी पहचान बना रही हैं. संजीदा उन सेलेब्स में से हैं, जो दिखावे से दूर रहती हैं. 
 

संजीदा शेख
  • 2/8

 संजीदा अपनी पर्सनल लाइफ पर भी कम ही बात करती हैं. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने लाइफ और करियर को लेकर खुलकर बात की. 
 

संजीदा शेख
  • 3/8

एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बच्चे होने के बाद आप ज्यादा अच्छी एक्ट्रेस हो गई हैं. वो कहती हैं कि मुझे ऐसा नहीं लगता है. 

Advertisement
संजीदा शेख
  • 4/8

संजीदा ने कहा कि जब मैं काम पर होती हूं, तो मेरा फोकस सिर्फ काम पर होता है. मैं भूल जाती हूं कि मेरी बच्ची भी है, क्योंकि मुझे पता है कि वो सुरक्षित है. 

संजीदा शेख
  • 5/8

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो कभी भी बाहरी दुनिया की गॉसिप का असर निजी जिंदगी पर नहीं होने देने देती हैं. ना ही उन्हें दूसरों की बातों से फर्क पड़ता है.

संजीदा शेख
  • 6/8

संजीदा से जब उनकी फिटनेस का राज पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत नॉर्मल लड़की हूं और नॉर्मल रहना जानती हूं. मैं फिट रहने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करती हूं. 

संजीदा शेख
  • 7/8

संजीदा शेख की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने 2 मार्च 2012 में आमिर अली संग घर बसाया था. शादी के बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट बने, लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. 

संजीदा शेख
  • 8/8

संजीदा अकेले बेटी की परवरिश कर रही हैं और इन दिनों उनका नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जा रहा है. पर उन्होंने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा. 
 

All Photos: Instagram @iamsanjeeda

Advertisement
Advertisement