कहते हैं कि ऊपरवाले के घर में देर है पर अंधेर नहीं. एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ भी कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ है. शादी के 10 साल बाद उनकी सूनी गोद भर गई है.
संभावना सरोगेसी की मदद से मां बन गई हैं. उन्होंने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. उनके एक बेटी और बेटा हुआ है. मां बनकर संभावना की खुशी का ठिकाना नहीं है.
संभावना ने ऑपरेशन थिएटर से अपने जुड़वा बच्चों का जन्म कैमरे पर दिखाया. बच्चों को देखकर संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी फूट-फूटकर रो पड़े थे.
संभावना और अविनाश, जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद हॉस्पिटल में ही रह रहे हैं, क्योंकि प्री-मैच्योर होने की वजह से बच्चे अभी ऑब्जरवेशन में हैं. उन्हें डिस्चार्ज नहीं मिला है.
ऐसे में संभावना और अविनाश को उनकी डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ ने सरप्राइज पार्टी दी और धूमधाम से कपल के जुड़वा बच्चों के जन्म का जश्न मनाया.
डॉक्टर और हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ ने संभावना और अविनाश के लिए एक क्यूट केक बनवाया. केक पर कपल के साथ उनके जुड़वा बच्चे भी बने थे.
अस्पताल की छत पर खूबसूरत बैलून की डेकरोशन की गई थी. डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ से मिला खूबसूरत सरप्राइज देखकर संभावना और अविनाश इमोशनल हो गए.
कपल ने कहा कि हॉस्पिटल में सभी लोग उनका परिवार बन चुके हैं. सब उन्हें फैमिली की तरह ट्रीट करते हैं. दोनों ने सभी का शुक्रिया अदा किया.
बता दें कि संभावना मन्नतों के बाद मां बनी हैं. उनके 8 IVF फेल हुए हैं. कई मिसकैरेज भी हो चुके हैं. लेकिन अब शादी के 10 साल बाद उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है.