टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फैंस को जुड़वा बच्चों का चेहरा दिखा दिया है.
संभावना इसी साल 4 जून को मां बनी थीं. उन्हें 1 लड़का और 1 लड़की हुई. 3 महीने बाद एक्ट्रेस ने बच्चों की झलक दिखाई है.
संभावना ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर बच्चों का चेहरा दिखाकर अपना वादा पूरा किया है. फैंस ने स्टारकिड्स को क्यूट बताया है.
उन्होंने कैप्शन में लिखा- गणपति बप्पा मोरया. हमारे एंजेल से मिलो. ध्वजा और युगार्थ. फोटो में कपल ने बच्चों को गोद में उठाया हुआ है.
संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ट्रैडिशनल आउटफिट में हैं. उनके बच्चों ने वनजी (Onesies) पहनी हुई है.
दोनों बच्चों की क्यूटनेस कमाल की है. ध्वजा और युगार्थ ने कस्टमाइज वनजी पहनी है. कपड़ों पर उनके नाम लिखे हैं.
संभावना के जुड़वा बच्चों का फोटोशूट वायरल हो रहा है. फैंस ने उनके बच्चों की तस्वीर देखकर प्यार भरे कमेंट्स किए हैं.
कपल ने दोनों बच्चों को बप्पा का आशीर्वाद दिलाया. अविनाश के पेरेंट्स ने अपने पोते-पोती संग फोटो क्लिक कराई है.
संभावना को मन्नतों के बाद बच्चों को सुख मिला है. एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं. सरोगेसी से उन्हें बच्चे हुए हैं.
45 की उम्र में उन्हें बच्चों का सुख मिला. उनके 8 बार आईवीएफ फेल हुए थे. एक्ट्रेस ने मिसकैरेज का दर्द भी झेला.
All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial