फेमस यूट्यूबर और एक्टर अरमान मलिक को भला कौन नहीं जानता? यूट्यूब की दुनिया के अरमान बादशाह कहे जाते हैं. अरमान मलिक के एक या दो नहीं, बल्कि कई सारे यूट्यूब चैनल्स हैं.
अरमान मलिक यूट्यूब के जरिए अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करते हैं. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती है.
दरअसल, अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं पायल मलिक और कृतिका मलिक. अरमान दोनों पत्नियों संग एक साथ एक ही घर में रहते हैं.
दोनों पत्नियों से अरमान मलिक के 5 बच्चे हैं. पहली पत्नी पायल से चार बच्चे हैं. वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका से 1 बेटा है. दो पत्नियों संग एक साथ रहने और 5 बच्चों के पिता बनने पर अरमान को जमकर ट्रोल भी किया जाता है.
अरमान की पर्सनल लाइफ हेडलाइन्स में बनी रहती है. यूट्यूबर की कमाई भी चर्चा में रहती है. यूट्यूब से अरमान तगड़ी कमाई करते हैं. इनका मेन सोर्स ऑफ इनकम यूट्यूब ही है. अरमान की पत्नियों और सभी बच्चों के अलग-अलग यूट्यूब चैनल्स हैं. हर चैनल पर मिलियन में सब्सक्राइबर्स हैं.
चंडीगढ़ में अरमान ने 35,000 स्क्वायर फीट का एक फार्म भी ले रखा है, जिसमें जानवर रहते हैं. फार्म की पूरी देखरेख अरमान अपनी कमाई से करते हैं. जानवरों की देखभाल के लिए उन्होंने डॉक्टर्स और वर्कर्स भी रखे हुए हैं.
अरमान मलिक ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में बताया था कि उन्होंने 10 फ्लैट खरीद रखे हैं, जिनमें से 6 फ्लैट उन्होंने अपनी टीम और स्टाफ को दे रखे हैं. 6 में से एक अपार्टमेंट में उन्होंने स्टूडियो बनाया हुआ है. 4 फ्लैट में वो खुद दोनों पत्नियों और 5 बच्चों संग रहते हैं.
अरमान ने पुराने इंटरव्यू में अपनी नेट-वर्थ का भी खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि उनकी 100-200 करोड़ की नेटवर्थ है. अरमान ने यह भी बताया था कि ढाई साल के अंदर वो यूट्यूब से करोड़पति बन गए.
अरमान ने यह भी बताया था कि शुरुआत में उन्होंने काफी गरीबी देखी. वो सिर्फ 8वीं तक पढ़े हैं. 8वीं में दो बार फेल होने पर उन्होंने मैकेनिक बनकर काम किया था.
लेकिन फिर यूट्यूब व्लॉगिंग और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वो करोड़पति बन गए. कभी मिस्त्री की नौकरी करने वाले अरमान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.