scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

कैसे पैदा हुए संभावना के जुड़वा बच्चे, ऑपरेशन थ‍ियेटर के अंदर किया शूट, दिखाया हर इमोशन

मां बनीं संभावना
  • 1/11

कहते हैं कि भगवान के देर है, अंधेर नहीं. टेलीविजन-भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं. कमाल की बात ये है कि वो एक नहीं, बल्कि दो बच्चों की मां बनी हैं. 

मां बनीं संभावना
  • 2/11

संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर फैन्स को गुड न्यूज देते हुए बताया कि दिवाली से पहले उनके घर लक्ष्मी-गणेश आए हैं. यानी वो एक बेटे और बेटी की मां बन गई हैं. 
 

मां बनीं संभावना
  • 3/11

संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. ये पल कपल और उनके परिवार के लिए काफी भावुक कर देने वाला रहा. 
 

Advertisement
मां बनीं संभावना
  • 4/11

मां बनने के बाद संभावना और अविनाश ने व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डिलीवरी के वक्त ऑपरेशन थिएटर के अंदर का पूरा नजारा दिखाया. 

मां बनीं संभावना
  • 5/11

डिलीवरी के समय संभावना और उनके पति अविनाश दोनों ऑपरेशन थिएटर के अंदर मौजूद रहे. जुड़वा बच्चों की डिलीवरी देखकर संभावना फूट-फूटकर रोने लगीं. उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. 

मां बनीं संभावना
  • 6/11

सांभावना की जिंदगी में ये पल कई तकलीफों और मन्नतों के बाद आया. जुड़वा बच्चों की मां बनने से पहले उन्होंने आईवीए और मिसकैरेज का दर्द सहा. ये बताकर वो खूब रोईं. 

मां बनीं संभावना
  • 7/11

संभावना को उनके पति अविनाश ने संभाला. एक्ट्रेस कहती हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी जिंदगी में ये पल आएगा. कभी नहीं सोचा था कि मैं एक बेटे और एक बेटी की मां बनूंगी. 
 

मां बनीं संभावना
  • 8/11

वीडियो में संभावना ने उनकी डॉक्टर का भी शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि जब मेरा मिसकैरेज हुआ, तो इन्होंने कहा कि तुम मेरे पास आओ. मैं तुम्हें एक बच्चा तो दूंगी ही, लेकिन इन्होंने दो बच्चे दे दिए. सेरोगेसी का पेपर वर्क भी इनकी मदद से हुआ. 

मां बनीं संभावना
  • 9/11

खुशी के मौके पर संभावना इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्हें संभालने में काफी वक्त लगा. इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को गोद में लिया. वीडियो में बच्चों की पहली झलक देखने को मिली. 
 

Advertisement
मां बनीं संभावना
  • 10/11

अविनाश भी बच्चों को गोद में लेकर इमोशनल हो गए. शादी के 10 साल बाद अविनाश और संभावना का परिवार पूरा हो गया. वो दो से चार हो गए हैं. खुशी में उनका परिवार भी बेहद खुश नजर आया. 
 

मां बनीं संभावना
  • 11/11

संभावना ने केदरानाथ में बच्चों की मन्नत मांगी थी. डिलीवरी से पहले वो केदारनाथ दर्शन के लिए भी गई थीं. फैन्स का कहना है कि भगवान ने उनकी देर से ही सही, लेकिन पुकार सुन ली. 

All Photos: Youtube/Screengrab

Advertisement
Advertisement