बधाई हो! टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ आखिरकार मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर जुड़वा बच्चे होने की गुडन्यूज शेयर की है.
संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं. कपल को एक बेटा और एक बेटी हुई है.
संभावना ने इंस्टा पोस्ट पर फैंस के साथ मां बनने की खुशखबरी शेयर की है. वो लिखती हैं- इस साल की महा दीवाली पहले आ गई.
हमारे घर पर लक्ष्मी और गणेश दोनों आ गए. हमारा दिल भर गया है. हर हर महादेव. फैंस और सेलेब्स ने संभावना और अविनाश को ढेरों बधाई दी हैं.
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर रोते हुए अपनी फोटो पोस्ट की है. एक फोटो में वो जुड़वा बच्चों को साथ लेकर इमोशल होते दिखे हैं.
उनकी इस फोटो को देखकर लगता है कपल ने बच्चों की डिलीवरी देखी है. दूसरी फोटो में संभावना की आंखों में आंसू हैं.
अब सालों के संघर्ष के बाद उन्हें सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला है. वो 45 की उम्र में मां बनी हैं.
बच्चे के लिए संभावना ने आईवीएफ का सहारा लिया था. उनके 8 बार IVF फेल हुए थे. एक्ट्रेस ने मिसकैरिज भी झेला था.
All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial