टीवी की बोल्ड एंड बिंदास एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' शो में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि शो के लिए फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ काफी जरूरी है.
रुबीना ने कहा- खतरों के खिलाड़ी जैसा शो आपको अपनी लिमिट्स टेस्ट करने का मौका देता है. आज के टाइम में मेरा सबसे बड़ा डर यही है कि मेरी बेटियां ठीक रहें.
रुबीना ने कहा कि पहले तो बैग पैक करके कही भी चली जाती थीं. लेकिन मां बनने के बाद नेचुरली बच्चों का ख्याल आने लगता है.
रुबीना ने पुराने इंसीडेंट को याद करके बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री ली थी, तब उनका वजन थोड़ा ज्यादा था. लोग उन्हें 'हिमाचली सेब' कहते थे.
रुबीना ने आगे बताया- एक डायरेक्टर ने तो मुझसे यहां तक कह दिया था कि तुम्हारा चेहरा बहुत नेगेटिव है, तुम्हें नेगेटिव रोल ही करने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि कोई तुम्हें पॉजिटिव रोल या लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करेगा.
लेकिन आज रुबीना टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं. वो खतरों के खिलाड़ी की भी हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं.
(All Photos: Instagram @rubinadilaik)