scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

तलाकशुदा-उम्र में 7 साल बड़ी थीं तनाज, शादी के खिलाफ थे बख्तियार के घरवाले, कैसे बनी बात?

तनाज ईरानी
  • 1/8

एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने 2007 में बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की थी. उम्र में बख्तियार एक्ट्रेस से 7 साल छोटे हैं. कपल के दो बच्चे हैं.
 

तनाज ईरानी
  • 2/8

एक इंटरव्यू में तनाज ने पति संग ऐज गैप डिफरेंस और 40 की उम्र में मां बनने पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने बताया कैसे बख्तियार ने उन्हें सपोर्ट किया है.
 

तनाज ईरानी
  • 3/8

तनाज ने कहा- मैं बख्तियार से बड़ी थी. मैं तलाकशुदा भी थी. कोई नहीं चाहेगा उनका बेटा उम्र में बड़ी और तलाकशुदा महिला संग शादी करे.
 

Advertisement
तनाज ईरानी
  • 4/8

''लेकिन बख्तियार इस रिश्ते के लिए लड़े. अभी भी वो मेरे लिए लड़ते हैं. अगर कोई मेरे खिलाफ बुरा बोलता है तो वो मेरा स्टैंड लेने वाले पहले शख्स होते हैं.''
 

तनाज ईरानी
  • 5/8

मदरहुड पर तनाज ने कहा कि उनका बेटा जियान तब पैदा हुआ जब वो 30 साल की थीं. बेटी तब हुई जब वो 40 की उम्र में थीं.
 

तनाज ईरानी
  • 6/8

क्योंकि 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी टफ होती है, इसलिए तनाज ने amniocentesis testing कराई थी. इस टेस्ट में डॉक्टर्स फ्ल्यूड कलेक्ट कर बच्चे की कंडीशन चेक करते हैं, जैसे डाउन सिंड्रोम और स्पाइन प्रॉब्लम.
 

तनाज ईरानी
  • 7/8

तनाज ने बताया कि वो इस टेस्ट के रिजल्ट को लेकर वो काफी डरी हुई थीं. एक्ट्रेस ने चर्च जाकर बच्चे की सलामती के लिए दुआ भी की थी. जब रिजल्ट निगेटिव आया, तब उन्होंने चेन की सांस ली.
 

तनाज ईरानी
  • 8/8

बख्तियार से पहले तनाज ने थियेटर आर्टिस्ट फरीद करीम से शादी की थी. तब वो 20 साल की थीं. फरीद, तनाज से 18 साल बड़े थे. उनकी ये शादी 8 साल चली थी. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है.
 

All Photos: Instagram @tannazirani_
 

Advertisement
Advertisement