scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

17 मिनट के इंटीमेट सीन से एक्टर ने मचाई सनसनी, Liplock पर हुआ हंगामा, पत्नी का कैसा था रिएक्शन?

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 1/10

राम कपूर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वो कई सुपरहिट शोज में नजर आ चुके हैं. अलग-अलग किरदारों से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता. लेकिन अब फैंस को राम कपूर की असल जिंदगी से रूबरू होने का मौका मिलेगा. 

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 2/10

दरअसल, राम कपूर एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप-2 में नजर आएंगे. जेल में बंद होकर राम कपूर किस तरह फैंस को एंटरटेन करेंगे ये देखने वाली बात होगी. 

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 3/10

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम कपूर और एकता कपूर पहले भी साथ में काम कर चुके हैं. राम ने एकता कपूर के टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम किया था. शो में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. 

Advertisement
राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 4/10

'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में राम कपूर के साथ साक्षी तंवर लीड रोल में थीं. इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. 
 

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 5/10

शो में राम और साक्षी तंवर ने इंटीमेट सीन्स दिए थे. दोनों का इंटीमेट सीन 17 मिनट तक चला था, जिसपर खूब हंगामा हुआ था.

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 6/10

टीवी स्क्रीन पर राम कपूर और साक्षी तंवर का लिपलॉक सीन टॉक ऑफ द टाउन बन गया था. पूरे एपिसोड में दोनों का रोमांस दिखाया गया था. 
 

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 7/10

राम और साक्षी के इंटीमेट सीन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी. टीवी पर दोनों के इंटीमेट सीन पर हंगामा मच गया था, क्योंकि शायद ये पहली बार था जब टीवी पर किसी एक्टर ने ऑनस्क्रीन लिपलॉक सीन दिया था.

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 8/10

ये सीन वायरल हो गया था. इसपर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी. कई लोगों ने फैमिली शो में बोल्ड कंटेंट दिखाने पर ऐतराज जताया था. 

राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 9/10

राम कपूर की पत्नी गौतमी ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें इस इंटीमेट सीन के बारे में सबसे पहले रात 2:30 बजे पता चला था. राम ने उन्हें फोन पर बताया था. लेकिन इंटीमेट सीन के बारे में सुनते ही उन्होंने फोन काट दिया था, क्योंकि वो कुछ सोच नहीं पाई थीं. 

Advertisement
राम कपूर के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल
  • 10/10

हालांकि बाद में उन्होंने शांति से इस बारे में सोचा और फिर उन्हें एहसास हुआ कि टीवी सेट पर असली रोमांस नहीं होता. 

 

(All Photos: Instagram @iamramkapoor)

Advertisement
Advertisement