नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी चैनल्स पर सर्च करके अपना टाइम वेस्ट करना छोड़ दीजिए, क्योंकि वीकेंड पर आपकी ये उलझन हम दूर करने आ गए हैं. इस हफ्ते चांद मेरा दिल जैसी रोमांटिक, तो रक्तांचल जैसी क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी.
Photo: IMDb
टाइटल: लकी
प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी+
छोटे पर्दे पर एक्शन-थ्रिलर देखने का शौक है, तो लकी नाम की वेब सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है. ल्यूसियाना 'लकी' आर्मस्ट्रॉन्ग नाम की लड़की एक बेहद चालाक और होशियार ठग है. वो अपने पति कैरी के साथ मिलकर अपने जेल में बंद पिता के कहने पर एक खतरनाक माफिया बॉस से 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) चुरा लेती है.
Photo: IMDb
टाइटल: वुदरिंग हाइट्स
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो (रेंट)
बार्बी फेम एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म वुदरिंग हाइट्स भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म इसी नाम की एक किताब पर बनी है, जिसकी कहानी एक बेफिक्र और आजाद स्वभाव की लड़की कैथरीन अर्नशॉ की है, जिसकी जिंदगी में हीथक्लिफ नाम का शख्स आता है, जो एक रहस्यमयी अनाथ लड़का है. कैथरीन का क्रूर पिता उसे अपने घर ले आता है. धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसा गहरा और जुनूनी रिश्ता बन जाता है, जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाता.
लेकिन जब कैथरीन ऊंचे सामाजिक दर्जे और दौलत के लिए अमीर एडगर लिंटन से शादी करने का फैसला करती है, तो हीथक्लिफ का दिल टूट जाता है और वो घर छोड़कर चला जाता है. कई साल बाद वो वापस लौटता है, लेकिन इस बार उसका मकसद सिर्फ अपने साथ हुए हर अन्याय का बदला लेना होता है.
Photo: IMDb
टाइटल: चांद मेरा दिल
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
लक्ष्य-अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल भी ओटीटी पर आ गई है, जो एक जेन-जी स्टाइल लव स्टोरी है. ये उन दो लोगों की कहानी है जिन्हें कॉलेज में एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. उसी दौरान दोनों शादी भी कर लेते हैं. लेकिन कॉलेज खत्म होने के बाद उनके बीच करियर एक ट्रैजेडी बनकर आ जाता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का दिल दुखा लेते हैं.
Photo: Instagram @lakshya
टाइटल: रक्तांचल 3
प्लेटफॉर्म: अमेजॉन प्राइम/ एमएक्स प्लेयर
'रक्तांचल' सीरीज का नया सीजन अमेजॉन प्राइम/ एमएक्स प्लेयर पर आ गया है. शो की कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति, अपराध और बदले पर आधारित है. इस बार शो में वसीम खान और विजय सिंह के बीच की दुश्मनी व्यक्तिगत प्रतिशोध का रूप ले लेती है. शो में खूब सारा एक्शन, ड्रामा और यूपी स्टाइल रंगबाजी दिखाई देगी.
Photo: IMDb
टाइटल: राइड और डाई
प्लेटफॉर्म: अमेजॉन प्राइम
स्पाई-थ्रिलर शोज देखना पसंद है, तो अमेजॉन प्राइम आपके लिए राइड और डाई सीरीज लाया है. इसकी कहानी डेबी और जूडिथ दो बचपन से दोस्तों की है. एक दिन दोनों की आम मुलाकात अचानक बड़ी मुसीबत में बदल जाती है, जिसके बाद उन्हें पूरे यूरोप में भागते फिरना पड़ता है. डेबी को पता चलता है कि उसकी दोस्त जूडिथ असल में एक अंतरराष्ट्रीय हत्यारी (असैसिन) है, जो ये राज सबसे छिपाकर रखती थी. अब दोनों के पीछे खतरनाक और एक्सपीरियंस्ड हत्यारे, भ्रष्ट गैंगस्टर और पुलिस पड़ जाती है. अपनी जान बचाने के साथ-साथ उन्हें इस पूरे मामले के पीछे छिपे सच का भी पता लगाना होता है.
Photo: IMDb
टाइटल: 23000 लाइव्ज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर एक शानदार सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म ने दस्तक दी है, जो बर्लिन के कुछ युवा, जिनके पास समुद्री सफर का कोई खास एक्सपीरियंस नहीं है. मगर लोगों से चंदा इकट्ठा करके एक पुराना जहाज खरीदते हैं. फिर वो भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में जाकर हजारों रिफ्यूजी की जान बचाते हैं. इस पूरे सफर में उनके इंसानी मूल्यों और कानून की समझ की कड़ी परीक्षा होती है.
Photo: IMDb
टाइटल: मां इंटी बंगाराम
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म मां इंटी बंगाराम भी ओटीटी पर देखने लायक एक दमदार फिल्म है. ये एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक वक्त खूंखार हत्यारी थी. मगर शादी हो जाने के बाद वो खुद को बदलने की कोशिश में लगी रहती है. हालांकि उसका अतीत उसे नहीं बदलने देता.
Photo: IMDb
टाइटल: लॉक अप 2
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
एकता कपूर के रियलिटी शो में हर रोज एक नई जंग छिड़ी रहती है. शनिवार को जजमेंट डे है, ऐसे में शो से कौनसा कंटेस्टेंट बाहर होगा और आकांक्षा चौधरी की एंट्री से क्या खलबली मचेगी, यही सब इस वीकेंड देखने मिलेगा.
Photo: IMDb