scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

द्रौपदी के चीरहरण सीन में निकले आंसू, दुर्योधन को मारना चाहता था 'महाभारत शो का भीम', हुआ आगबबूला

सौरव गुर्जर
  • 1/10

WWE रेसलर से एक्टर बने सौरव गुर्जर ने 2013 में आई महाभारत में भीम का रोल प्ले किया था. इस किरदार को उन्होंने जीवंत कर दिया था.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 2/10

एक पॉडकास्ट में सौरव ने महाभारत शो की शूटिंग के दौरान हुए किस्सों को याद किया. उन्होंने शो के मोस्ट चैलेंजिंग द्रौपदी चीरहरण सीन पर भी बात की.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 3/10

द्रौपदी चीरहण के सीन पर सौरव गुर्जर थोड़ा इमोशनल हो जाते हैं. उन्होंने कहा- उस सीन में अगर कट बोल देते तो मैं दुर्योधन को पेल देता.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

Advertisement
सौरव गुर्जर
  • 4/10

''हम सभी एक्टर्स अपने कैरेक्टर में घुस चुके थे. कैरेक्टर हमारे अंदर पूरी तरह घुस चुका था. आप इतने लोगों के सामने उसका अपमान कर रहे हो. ये स्वीकार ही नहीं किया जा सकता.''
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 5/10

''ऐसा होना भी नहीं चाहिए. कैमरा पर हम पांचों भाई रियल में रो रहे थे. उस सीन पर बात करते हुए अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ''
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 6/10

''द्रौपदी की जो चीख थी, मुझे ये लग रहा था अब चाहे दुनिया की कोई भी ताकत आ जाए उस सीन में, मैं अभी जाकर दुशासन को या जिसने भी ये किया उसे खत्म कर दूं.''
 

Photo: Instagram @poojabsharma

सौरव गुर्जर
  • 7/10

''मैं अपनी फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मुझे लग रहा था रात को सो रहा हूं, इसी बिल्डिंग में दुशासन है, उसी को खत्म कर दूं.''
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 8/10

मैं उस कैरेक्टर को खत्म करना चाहता था. सौरव ने पूजा बनीं द्रौपदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो और कृष्ण बने सौरभ राज जैन कोई गलती नहीं करते थे.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

सौरव गुर्जर
  • 9/10

सौरव ने बताया कि एक एपिसोड में सीन के दौरान उन्होंने 1 शॉट में डेढ़ घंटे के अंदर साढ़े 4 किलो बूंदी के लड्डू खा लिए थे. बाद में उनकी हालत खराब हो गई थी.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

Advertisement
सौरव गुर्जर
  • 10/10

वर्कफ्रंट पर सौरव कई माइथोलॉजिकल शोज में काम कर चुके हैं. इनमें शिव शक्ति, पृथ्वी वल्लभ, संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे शोज शामिल हैं.
 

Photo: Instagram @thesauravgurjar
 

Advertisement
Advertisement