टीवी-ओटीटी पर धाक जमाने वाली एक्ट्रेस खुशी दुबे हटकर रोल प्ले करने के लिए जानी जाती हैं. 'आशिकाना' में चिक्की चौहान के रोल से उन्हें घर-घर पहचान मिली.
'आशिकाना' रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें जायन इबाद खान ने भी अहम किरदार निभाया था. सीरीज में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री हिट रही है. इसमें इनके कई इंटीमेट सीन्स भी थे.
अब खुशी दुबे ने इन इंटीमेट्स सीन्स पर बात की है. उन्होंने बताया कि वो इंटीमेट सीन्स करते हुए नर्वस हो गई थीं.
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी इंटीमेट सीन नहीं किया था. मैं और जायन एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो चुके थे. इसलिए ये ज्यादा मुश्किल नहीं लगा.
खुशी कहती हैं कि सीन शूट करने में गुल मैम ने मेरी काफी मदद की. उन्होंने कहा कि सीन कितना अच्छा होगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि सामने वाले के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी है.
खुशी ने कहा कि इंटीमेट सीन शूट करना चैलेंजिंग रहता है. क्योंकि अपने पसंदीदा इंसान के साथ हनीमून पर जाना और 200 लोगों के सामने शूट करना दोनों चीजों में बहुत बड़ा फर्क है.
खुशी ने ये भी कहा कि 'आशिकाना' में उनका रोल काफी चैलेंजिंग रहा. ओटीटी पर ये वल्गर नहीं लग रहा था, क्योंकि लोग रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे थे.
एक्ट्रेस ने कहा कि लेकिन टीवी ऑडियंस के लिए ये शॉकिंग था. क्योंकि टीवी हीरो-हीरोइन कभी Kiss नहीं करते. तो टीवी फैन्स के लिए वो बड़ा शॉकिंग हो गया था.