2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती मनाई जाएगी. छोटे और बड़े पर्दे पर कई बार किरदारों में बजरंगी बली हनुमान के भव्य रूप को दिखाया गया है.
पर्दे पर किसी एक्टर को हनुमान जी के रोल में देखकर हम कल्पना कर लेते हैं कि असल में भगवान ऐसे ही थे. ये एक्टर सिर्फ भगवान के किरदार को निभाते नहीं हैं, बल्कि उसे जीते भी हैं.
जैसे 'सिया के राम' सीरियल में दानिश अख्तर ने हनुमान के रोल को ऐसे निभाया कि हर ओर उनके चर्चे होने लगे. हनुमान जयंती पर एक्टर के बारे में थोड़ा करीब से जानते हैं.
बिहार के रहने वाले दानिश का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है. मुस्लिम होने के बावजूद बजरंग बली हनुमान बचपन से उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं.
दानिश बताते हैं कि वो राम और हनुमान भक्त हैं. वो नॉनवेज नहीं खाते हैं. हनुमान का रोल अदा करने से पहले उन्होंने हनुमान चलीसा पढ़नी सीखी थी.
एक्टर का कहना है कि वो धर्म में मानवता और इंसानियत को महत्व देते हैं. उनके हिसाब से कोई भी धर्म नफरत करना नहीं सीखता है. इसलिए वो हनुमान का रोल करने के लिए राजी हो गए.
एक्टर बनने से पहले दानिश पहलवानी करते थे. उन्हें वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के लिए चुना गया था. लेकिन वीजा की दिक्कतों की वजह वो रेसलिंग में शामिल नहीं हो पाए.
दानिश सुबह 7 बजे सोकर उठते हैं. वो दिन की शुरूआत फ्रूट सैलेड से करते हैं. उनकी डाइट में रोजाना पांच लीटर दूध, आधा किलो घी और पांच सौ ग्राम ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं.
एक्टर को खाने में दाल, चावल और पनीर पसंद है. रेसलिंग की ट्रेनिंग उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन रेसलर खली से ली है.