scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

2 साल नहीं था काम-झेली तंगी, एक्टर को हनुमान की भक्ति से मिला शो, रोज करता है पूजा-पाठ

गौतम रोडे
  • 1/8

टीवी एक्टर गौतम रोडे इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. वो बा बहू और बेबी, लकी, सरस्वतीचंद्र, काल भैरव जैसे शोज में दिखे हैं.
 

गौतम रोडे
  • 2/8

गौतम का कहना है कि वो हनुमान और शिवजी के भक्त हैं. अपनी लाइफ के बुरे फेज में हनुमान की भक्ति ने उन्हें राह दिखाई थी.
 

गौतम रोडे
  • 3/8

गौतम ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में कहा- लाइफ में एक अलग सा फेज चला था. जब मेरे पास 2 साल तक काम नहीं था. मुझे लगता था कहां फंस गया. मैं छोटा-मोटा काम कर रहा था. 
 

Advertisement
गौतम रोडे
  • 4/8

''लेकिन कुछ भी चल नहीं रहा था. मेरे घर के इंस्लॉटमेंट और लोन चल रहे थे. बाकी के खर्चे थे. लेकिन मैं काम में लगा रहा. मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी. मैं काम करता गया.''
 

गौतम रोडे
  • 5/8

''मैंने हनुमान जी का 40 दिन का चलिया भी रखा. आप यकीन नहीं करोगे 41वें दिन मुझे इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑफर मिला. मैं रोजाना आधे घंटे की पूजा करता हूं. मेरे घर में सभी भगवान हैं.''
 

गौतम रोडे
  • 6/8

''मेरे घर के पास काला हनुमान मंदिर है. उसकी बहुत मान्यता है. जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था, 11 दिन अस्पताल से निकलकर मैं सीधे वहां मंदिर गया था.'' 
 

गौतम रोडे
  • 7/8

''वहां के पंडित ने मेरी नजर उतारकर काला धागा पहनाया. वो धागा मैं आज भी पहनता हूं.'' गौतम का कहना है कि वो आध्यात्मिक हैं या नहीं, पता नहीं. लेकिन धार्मिक जरूर हैं.
 

गौतम रोडे
  • 8/8

गौतम के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. वो टीवी शोज के साथ ओटीटी पर भी काम कर रहे हैं. पर्सनल फ्रंट पर गौतम के दो जुड़वा बच्चे हैं.
 

All Photos: Instagram @rodegautam
 

Advertisement
Advertisement