scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'सांप बनकर फूट डाल रहे हो', पति और Ex-BF की तुड़वाई दोस्ती? निखिल चिनप्पा पर भड़कीं गौहर खान

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 1/8

रियलिटी शो 'अलायंस' में बढ़ते ड्रामे के बीच एक्ट्रेस गौहर खान खुलकर अपने पति जैद दरबार के सपोर्ट में उतर आई हैं. गौहर ने निखिल चिनप्पा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जानबूझकर जैद और कुशाल टंडन के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 2/8

गौहर ने निखिल की लॉयल्टी पर भी सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा- तुम खुद पहले दिन से अपनी एलायंस बदलते रहे हो. जो इंसान खुद वफादार नहीं रहा, वो दूसरों को भरोसे का ज्ञान कैसे दे सकता है?

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 3/8

गौहर ने तंज कसते हुए कहा- तुम सोच रहे हो कि कुशाल और अरसलान तुम्हारे साथ हैं, जबकि कुशाल तो पहले ही तुम्हें वोट आउट करने की बात कर चुका है. सच में, मुझे लगा था तुम इससे ज्यादा समझदार हो.

Advertisement
Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 4/8

गौहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. कोई गौहर और जैद का समर्थन कर रहा है, तो कोई निखिल चिनप्पा की रणनीति को सही बता रहा है. अब देखना होगा कि 'अलायंस' के आने वाले एपिसोड में ये लड़ाई क्या नया मोड़ लेती है.

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 5/8

गौहर ने सीधे निखिल पर हमला बोलते हुए कहा- सबको मैनिपुलेट करने वाले तुम हो. जैद को कभी मत कहना कि वो 100% जेन्युइन नहीं है, ऐसा कभी मत कहना. वो सबसे ज्यादा साफ और सच्चा खिलाड़ी है.

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 6/8

दिलचस्प बात ये है कि गौहर खान और कुशाल टंडन कभी रिलेशनशिप में थे. अब गौहर की शादी जैद दरबार से हो चुकी है. ऐसे में फैंस इस पूरे विवाद को और भी दिलचस्प नजर से देख रहे हैं.

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 7/8

गौहर यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने निखिल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- जैसे ही कुशाल और जैद की दोस्ती बढ़ी, तुम सांप बनकर दोनों के बीच फूट डालने लगे. तुम कुशाल से कह रहे हो कि जैद पर भरोसा मत करो.

Gauahar khan schools over zaid and kushal
  • 8/8

गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर कहा कि जैद ने पूरे गेम में हमेशा ईमानदारी दिखाई है. उन्होंने कहा- जैद ने कभी राजनीति नहीं की. वो हमेशा साफ दिल और साफ नीयत के साथ खेला है.

Advertisement
Advertisement