टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 26 मई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. मां बनने के बाद वो लाइफ के बेस्ट फेज में हैं.
एक्ट्रेस के नन्हे बेबी बॉय 26 जून को 1 महीने के हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मजेदार वीडियो पोस्ट किया है.
दिव्यांका ने जुड़वा बेटों के 1 महीने का होने पर केक काटा. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बच्चों की झलक दिखती है.
एक्ट्रेस ने बच्चों का बैक लुक दिखाया है. बेटों को गोद में लेकर वो बर्थडे कैंडल को बुझाते हुए दिखे.
दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- क्या तूफानी एंट्री मारी है मेरी लाइफ में मेरे जान्स. हमारा साथ में 1 महीने पूरा.
एक्ट्रेस ने पोस्ट में एक चीज को लेकर पछतावा भी जताया. दिव्यांका ने बड़ी सी मासूमियत से कहा क्यों वो बच्चों से पहले नहीं मिलीं.
फैंस और सेलेब्स ने दिव्यांका के बच्चों को 1 महीने का होने पर बधाई दी है. सभी को बेबीज के फेस रिवील का इंतजार है.
दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं. उन्होंने 41 की उम्र में नेचुरली कंसीव किया है. पेरेंट्स बनकर दिव्यांका-विवेक की खुशियों का ठिकाना नहीं है.