scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'संध्या बींदणी' ने दिखाए तीखे तेवर, सीखी मार्शल आर्ट्स, बोलीं- गलतियां हुई हैं

दीपिका सिंह
  • 1/8

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं. वो हरदम कुछ नया सीखने की कोशिश में रहती हैं. 

Photo: Instagram @deepikasingh150

दीपिका सिंह
  • 2/8

दीपिका ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में अपने दमदार और तेज मार्शल आर्ट्स मूव्स दिखाए. उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट्स का असली मतलब अपने मन और शरीर पर कंट्रोल करना होता है.

Photo: Instagram @deepikasingh150

दीपिका सिंह
  • 3/8

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं. इनमें दिया और  बाती हम फेम संध्या बींदणी ने लिखा कि अगर मजबूत बनना है तो कभी-कभी कमजोर होना भी जरूरी है. 

Photo: Instagram @deepikasingh150

Advertisement
दीपिका सिंह
  • 4/8

दीपिका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मैं मजबूत हूं क्योंकि मैं कभी कमजोर रही हूं. मैं निडर हूं क्योंकि मैंने डर का सामना किया है. मैं समझदार हूं क्योंकि मुझसे गलतियां हुई हैं. मार्शल आर्ट्स का असली सार अपने मन और शरीर पर काबू रखना है.

Photo: Instagram @deepikasingh150
 

दीपिका सिंह
  • 5/8

दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े छोटे-छोटे अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Photo: Instagram @deepikasingh150

दीपिका सिंह
  • 6/8

इससे पहले वो ओड़िशी डांस भी सीख चुकी हैं. इसकी भी वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किए. एक्ट्रेस मानती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. 

Photo: Instagram @deepikasingh150

दीपिका सिंह
  • 7/8

दीपिका की इन तस्वीरों फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. उनका कहना है कि संध्या बिंदणी का जज्बा कमाल का है. वो एक बच्चे की मां हैं, काम भी करती हैं, लेकिन फिर भी हर दिन कुछ न कुछ नया करती हैं.

Photo: Instagram @deepikasingh150

दीपिका सिंह
  • 8/8

फोटोज में एक्ट्रेस फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. दीपिका इन दिनों मंगल लक्ष्मी शो में नजर आ रही हैं. 

Photo: Instagram @deepikasingh150

Advertisement
Advertisement