scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को डेट कर रहीं माहिरा शर्मा? हाथ में दिखा ब्रेसलेट, रोमांस की चर्चा शुरू

अभिषेक शर्मा
  • 1/9

एक्ट्रेस-क्रिकेटर्स की लव स्टोरी बेहद आम बात है. इन दिनों एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के रोमांस के चर्चे हैं. इसकी वजह दोनों की लेटेस्ट फोटोज हैं. 
 

माहिरा शर्मा
  • 2/9

माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो ब्लैक टैंक टॉप औज जींस में नजर आ रही हैं. माहिरा सिर पर ग्रीन कैप लगाए बेहद कूल दिख रही हैं. 

माहिरा शर्मा
  • 3/9

तस्वीरों में एक्ट्रेस एक हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए दिखीं. कोल्ड ड्रिंक के साथ उन्होंने चिप्स भी एंजॉय किए. उनके चेहरे का ग्लो बता रहा था कि उन्हें इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए.

Advertisement
माहिरा शर्मा
  • 4/9

ब्लैक जींस और टैंक टॉप में माहिरा सिजलिंग पोज देती दिखीं. फोटोज देखते-देखते फैन्स की नजर माहिरा के हाथों पर पड़ी, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर का प्लस साइन वाला खूबसूरत ब्रैसलेट पहना हुआ था. 

माहिरा शर्मा
  • 5/9

फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बातें बनाना चाहते हो, बनाओ बातें, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की. माहिर के बाद लोगों को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की प्रोफाइल में भी कुछ ऐसा दिखा, जिससे इनके रोमांस की बातें उड़ने लगीं. 
 

अभिषेक शर्मा
  • 6/9

आईपीएल खत्म होने के बाद अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कूल फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो शर्ट और पैंट में कूल अंदाज में पोज दे रहे हैं. आंखों में चश्मा, गले में चेन और मैसी हेयर में क्रिकेटर्स ने लड़कियों के दिलों पर छूरियां चल दीं. 

अभिषेक शर्मा
  • 7/9

अभिषेक की फोटोज ध्यान से देखने पर उनके हाथों में भी वैसा ही ब्रैसलेट दिखा, जैसा माहिरा शर्मा ने पहना था. दोनों ब्रैसलेट की डिजाइन सेम है, बस कलर अलग है.

अभिषेक शर्मा
  • 8/9

क्रिकेटर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रख सब्र. इसके बाद फैन्स माहिरा और अभिषेक की डेटिंग की चर्चा करने लगे हैं. फैन्स का कहना है कि दोनों के हाथों में एक जैसा ब्रैसलेट कैसे हो सकता है. यही नहीं, दोनों ने फोटोज भी एक ही समय पर पोस्ट की हैं. 
 

माहिरा शर्मा
  • 9/9

फिलहाल तो सिर्फ बातें बनाई जा सकती हैं. बाकि रिश्ते का सच क्या है इस पर अब तक माहिरा या अभिषेक ने रिएक्ट नहीं किया है. इससे पहले माहिरा का माहिरा का नाम मोहम्मद सिराज संग जोड़ा गया था. 

All Photos: Instagram @mahirasharma/@abhisheksharma_4

Advertisement
Advertisement
Advertisement