scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

सास-दामाद संग बसाया आशियाना, एंटीक बर्तनों-एडवांस टेक्नोलॉजी से सजा सेलिब्रिटी शेफ का घर

Sanjeev Kapoor House tour
  • 1/11

स्वाद के बेताज बादशाह, मशहूर शेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) जितनी खूबसूरती से अपनी रेसिपीज में तड़का लगाते हैं, उतनी ही नजाकत और प्यार से उन्होंने अपना सपनों का आशियाना भी सजाया है. 

Sanjeev Kapoor House tour
  • 2/11

अगर आप सोचते हैं कि एक शेफ का घर सिर्फ अच्छे किचन तक ही सीमित होता है, तो संजीव कपूर का ये आलीशान आशियाना आपकी सोच बदल देगा. 
 

Sanjeev Kapoor House tour
  • 3/11

संजीव कपूर ने अपनी मां, सास और दामाद समेत पूरे परिवार के साथ मिलकर एक ऐसा घर बसाया है, जो किसी फिल्मी सेट या फाइव-स्टार होटल से कम नहीं लगता. यहां सभी का अपना कमरा है. 

Advertisement
Sanjeev Kapoor House tour
  • 4/11

घर का डाइनिंग और लिविंग एरिया इतना विशाल और चमकदार है कि पहली नजर में ही आंखें फटी की फटी रह जाएं. आलीशान मार्बल फ्लोरिंग, खूबसूरत झूमर और दीवारों पर टंगी शानदार पेंटिंग्स इस जगह को एक रॉयल लुक देती हैं.

Sanjeev Kapoor House tour
  • 5/11

संजीव कपूर खुद अपने इस आलीशान आशियाने को बड़े गर्व से फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. अपने व्लॉग में उन्होंने पूरा घर दिखाया और डिटेल्स शेयर कीं. घर का एक और कोना हर किसी का ध्यान खींच लेता है. सीढ़ियों के ठीक नीचे सफेद पत्थरों (पेबल्स) की एक खूबसूरत क्यारी बनाई गई है, जिस पर सुनहरे रंग के कमल के फूलों का एक बड़ा सा स्कल्पचर (मूर्तिकला) सजाया गया है.

 

इसके ठीक बगल में रखी नियॉन ग्रीन कलर की मॉडर्न चेयर और ऊपर से गिरती लाइट्स इस कोने को घर का सबसे बेस्ट 'फोटोजेनिक स्पॉट' बनाती हैं.
 

Sanjeev Kapoor House tour
  • 6/11

अब ये घर देश के सबसे बड़े शेफ का हो और उसमें खान-पान से जुड़ा कोई अनोखा तड़का न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? संजीव कपूर के लिविंग रूम की एक दीवार पर पीतल और तांबे के पुराने एंटीक बर्तनों (जैसे कड़ाही, कड़छी, कद्दूकस और केतली) को मिलाकर एक बेहद खूबसूरत वॉल-आर्ट बनाया गया है. ये आर्ट पीस न सिर्फ उनके प्रोफेशन को दर्शाता है, बल्कि घर को एक विंटेज और क्लासी लुक भी देता है.

Sanjeev Kapoor House tour
  • 7/11

घर का सिटिंग एरिया बेहद आरामदायक और रॉयल वाइब्स से भरा है. बड़े-बड़े मखमली सोफे, आलीशान ग्लास सेंटर टेबल और बैकग्राउंड में बड़ी सी कांच की खिड़की इस बात का सबूत हैं कि यहां सुकून और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

Sanjeev Kapoor House tour
  • 8/11

बात करते हैं उस जगह की जिसके बिना संजीव कपूर की पहचान अधूरी है- उनका किचन. बिल्कुल सफेद थीम पर बना ये किचन पूरी तरह से मॉडर्न और ओपन-स्टाइल है. इसमें चिमनी भी ऑटोमैटिक तरीके से नीचे आती है.

Sanjeev Kapoor House tour
  • 9/11

बीच में बना बर्नर आइलैंड और दीवार पर सलीके से सजे अनगिनत मसालों और सामग्री के जार देखकर किसी भी कुकिंग लवर का दिल खुश हो जाए.

Advertisement
Sanjeev Kapoor House tour
  • 10/11

इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी मॉडर्न टेक्नोलॉजी और यूनिक डिजाइन है. घर में कदम रखते ही आपको स्टाइलिश बिग डोर्स दिखते हैं. इतना ही नहीं उनके किचन का दरवाजा भी ऑटोमैटिक भी है. 

Sanjeev Kapoor House tour
  • 11/11

संजीव कपूर का ये घर सिर्फ पैसों से नहीं, बल्कि पूरे परिवार की पसंद और ढेर सारे प्यार से सजाया गया है. तकनीक और परंपरा का ऐसा बेजोड़ मेल वाकई मिसाल है.

Advertisement
Advertisement