अर्जुन बिजलानी टेलीविजन के लोकप्रिय एक्टर में से एक हैं. कभी तंगी में दिन गुजारने वाले अर्जुन आज लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं.
इस साल की शुरुआत में उन्होंने फैन्स को एक गुड न्यूज दी. मेहनत की कमाई से एक्टर ने कर्जत में आलीशान विला लिया है.
अर्जुन ने गृह प्रवेश पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए अपने विला की झलक दिखाई थी. 2 महीने बाद उन्होंने होम टूर कराया है.
पर्दों से लेकर फर्नीचर तक सबकुछ व्हाइट कलर का है, जो अर्जुन के आशियाने को बेहद क्लासी बनाता है.
अर्जुन ने मुंबई की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों पर इसलिए घर बनाया, ताकि वो प्राकृति की शुद्ध हवा-पानी का लुत्फ ले सकें.
घर के टेरेस से पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है, जो आपको बिल्लुक जन्नत सा एहसास कराता है.
विला के अंदर एक बड़ा सा पूल भी है, जहां अर्जुन अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करते हैं.
अर्जुन जब भी काम से फ्री होते हैं सुकून के चंद पर बिताने कर्जत आ जाते हैं. फैन्स का कहना है कि एक्टर का घर किसी महल से कम नहीं है.
Photo: Instagram @arjunbijlani