scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'तुमपर तेजाब फेंक देंगे', धमकियों से घबराई हसीना, नहीं म‍िली साइबर क्राइम से मदद

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 1/8

सितारों की जिंदगी जितनी आलीशान और सुकून भरी लगती है, असल में उतनी होती नहीं है. स्क्रीन पर निभाए गए किरदारों का सेलेब्स की निजी जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ता है. अब एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने बताया कि उन्हें रेप की और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकियां मिल चुकी हैं. 
 

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 2/8

शाइनी दोशी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की. उन्होंने कहा- आपको याद है कि 'पंड्या स्टोर' शो में मेरे साथ एक दूसरी लड़की भी थी सिमरन बुधरूप. उस शो के दौरान मुझे और सिमरन को रेप की धमकियां मिलती थीं. हमें एसिड अटैक की धमकी भी दी जाती थीं.
 

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 3/8

सोशल मीडिया पर धमकियां पढ़-पढ़कर हम पुलिस स्टेशन शिकायत करने भी गए थे. हमने साइबर क्राइम में शिकायत की थी कि हमें काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोग हमें मैसेज कर रहे हैं कि हम आपका रेप कर देंगे, रास्ते में दिख जाओगी तो तेजाब फेंक देंगे. 
 

Advertisement
रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 4/8

'वहां एक लेडी कांस्टेबल थीं. हमने उन्हें अपनी ये सारी परेशानियां बताईं तो उन्होंने कहा कि अपना इंस्टाग्राम बंद कर दो. ये सुनकर हम शॉक्ड रह गए थे.' 
 

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 5/8

'हमने उनसे कहा कि हम एक्टर्स हैं. हम इंस्टाग्राम नहीं बंद कर सकते. ये हमारी रोजी-रोटी है. हम इसी से पैसे कमाते हैं.'

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 6/8

शाइनी बोलीं- कई ऐसे लोग होते हैं, जो सोशल मीडिया पर नहीं रहना चाहते. ये उनकी अपनी मर्जी है. लेकिन अगर मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं तो मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद नहीं कर सकती.
 

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 7/8

'लोग मुझे वहीं से जानते हैं. अंत में हमें कोई सपोर्ट नहीं मिला. हम दोनों ने एक दूसरे की शक्ल देखी और एक दूसरे से कहा कि इसका कुछ नहीं हो सकता.' 

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने पर घबराईं शाइनी दोशी
  • 8/8

शाइनी दोशी की बात करें तो वो टीवी टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. 36 साल की एक्ट्रेस ने 'सरस्वतीचंद्र' से अपने करियर की शुरुआत की थी. शाइनी जमाई राजा, पंड्या स्टोर, लाल इश्क जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. द 50 शो की भी वो पॉपुलर कंटेस्टेंट थीं. 

(All Photo: Instagram @shinydoshi15)

Advertisement
Advertisement