सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें फैंस प्यार से रेबेल किड कहते हैं, उनके एक बयान पर हंगामा बरपा है. अपूर्वा का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
इसमें अपूर्वा ने कहा- 2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर. लेकिन अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं. लेकिन एक रोल के लिए नहीं.
इंटरनेट पर अपूर्वा का ये बयान आग की तरह फैला. यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. कई लोग अपूर्वा को डायरेक्ट मैसेज कर भद्दी बातें लिख रहे हैं. उन्हें शेम कर रहे हैं.
ऐसे ही एक यूजर की अब अपूर्वा ने क्लास लगाई है. यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट अपूर्वा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. साथ ही उसकी कंपनी को भी टैग किया है.
यूजर ने कमेंट में लिखा है- कोई तुम्हारे लिए 10-12 करोड़ नहीं फेंकेगा... आखिर में 10-12 हजार में ही तुम बिकने वाली हो. ये स्क्रीनशॉट शेयर कर अपूर्वा ने शख्स को कॉलआउट किया.
जिस कंपनी में वो काम करता है, उसे इंस्टा पर मैसेज कर बताया कि उनका एंप्लॉई उन्हें शेम कर रहा है. कंपनी का भी रिवर्ट आया कि वो शख्स उनकी कंपनी को छोड़ चुका है.
बात यही नहीं रुकी, अपूर्वा ने शख्स की करंट कंपनी को ढूंढकर उसकी शिकायत की. रेबेल किड के फैंस ने भी यूजर की क्लास लगाई.
बुरी तरह पब्लिक के बीच एक्सपोज होने के बाद यूजर ने अपने कमेंट के लिए अपूर्वा से माफी मांगी. तब जाकर अपूर्वा और यूजर के बीच का विवाद खत्म हुआ है.
अपूर्वा की बात करें तो वो अपने बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए लाइमलाइट में रहती हैं. वो पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्हें स्क्रीन पर ट्रेलर शो में देखा गया था.