अनुपमा सीरियल ने सिर्फ रूपाली गांगुली को टीवी का बड़ा स्टार नहीं बनाया है. इस शो ने इसके सहायक कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी है. वेटरन एक्ट्रेस अल्पना बुच जो अनुपमा में लीला कोठारी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने शो की कमाई से अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा किया है.
अल्पना ने मुंबई के बाहरी इलाके शाहपुर में एक आलीशान विला बनवाया है, जिसका नाम उन्होंने लीला विला रखा है. क्योंकि लीला के किरदार ने उन्हें दौलत-शोहरत दोनों दी.
लीला विला के रास्ते की शुरुआत एक छोटे से साईं बाबा के मंदिर से होती है, जो एंट्रेस के पास है. पिंकविला संग बातचीत में अल्पना ने कहा कि अनुपमा से जो भी पैसा मिला, उसी से मैंने ये घर बनवाया.
वो कहती हैं कि इसी किरदार लीला की वजह से मैं अपना सपना पूरा कर पाई - अपना सपनों का घर. इसलिए मैंने इसका नाम लीला विला रखा. ये मेरे लिए उस किरदार को समर्पित है.
एक्ट्रेस का घर प्रकृति से घिरा हुआ दिखता है. घर का हर कोना अल्पना के टेस्ट को दर्शाता है. हाथ से बनीं मूर्तियां, रस्टिक डेकोर और देश भर से लाई गई शिल्पकारी चीजें घर को खूबसूरत बनाती हैं.
अल्पना बताती हैं कि घर बहुत व्यक्तिगत है. लगभग हर दरवाजा, कोना और डिजाइन मैंने खुद सोचा है. इसमें पारिवारिक विरासत और यादें भी भरी हुई हैं. उनके पिता का पारंपरिक ट्रंक लिविंग रूम के सेंटर टेबल में बदला गया है, जिससे उस जगह को भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्त्व मिला.
किचन की खिड़की से घने जंगल का नजारा दिखता है. घर मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी से दूर सुकून देता है. अल्पना कहती हैं कि उनका घर उनके सहकलाकारों का फेवरेट ठिकाना बन चुका है. वो लोग अकसर यहां समय बिताने आते हैं.
अल्पना बताती हैं कि इलाके में तेंदुए दिखाई देते हैं. एक बार एक तेंदुआ गलती से मोहल्ले में आ गया और लगभग एक महीने तक वहीं रहा. शुरू‑शुरू में हम बहुत सतर्क रहे, लेकिन अब इसकी आदत पड़ गई है.
एक्ट्रेस ने कहा कि मुंबई में फ्लैट्स बहुत महंगे हैं. मुंबई में आप वही घर खरीद सकते हैं, जो आपके बजट में हो. ना कि जिस पर आपका दिल आए. लॉकडाउन में जब हम अपार्टमेंट बंद रहे, तो एहसास हुआ कि ऐसी जगह रहना चाहिए, जहां लॉकडाउन का ख्याल ही ना आए.
उन्होंने कहा कि शुक्र है कि उसी साल अनुपमा शुरू हुआ. अनुपमा जब सफल हुआ और लोगों ने लीला को पसंद किया, तो मैंने शो से मिली हर बचत इसी घर में लगा दी.
All Photos: YT Screengrab