बिपाशा बसु का कहना है कि बॉलीवुड में 15 साल के फिल्मी करियर में वह कभी नंबर वन की रेस में नहीं रहीं. उन्हें तो अपने काम से प्यार है. बिपाशा किसी छोटी फिल्म में अच्छा रोल करना पसंद करती हैं, न कि किसी मल्टीस्टारर फिल्म में छोटा रोल.
बिपाशा सालों से बॉलीवुड की लीडिंग सेक्सी लेडी हैं और 'काउच विद कोयल' शो में उन्होंने इसके भी राज खोले. इस दौरान उनके साथ पॉपुलर टीवी स्टार करण सिंह ग्रोवर भी मौजूद थे, जो कि उनके साथ 'अलोन' में काम कर रहे हैं.
कोयल पुरी के साथ बातचीत में बिपाशा ने जॉन अब्राहम के बारे में भी बात की और एडमिट किया कि वह अब आगे बढ़ चुकी हैं. शो के दौरान बिपाशा ने करण शूटिंग के एक्सीपीरिएंस से जुड़ी बातें भी बताईं.
'अलोन' के लिप-लॉक सीन के बारे में बिपाशा ने बताया कि उन्होंने करण को सलाह भी दी थी. उन्होंने कहा था कि लिप-लॉक सीन ऐसा होना चाहिए, जैसा रियल लाइफ में होता है. बिपाशा ने कहा, 'अगर आप रियल लाइफ में अच्छे किसर नहीं हैं तो आप अपराधी हैं.'