scorecardresearch
 

ये रिश्ता... घर छोड़कर जाने को मजबूर नायरा, फैंस ने किया वेदिका को ट्रोल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जारी है मेलोड्रामा. कार्तिक, नायरा और वेदिका के बीच उलझे रिश्तों से शो में ट्विस्ट. वेदिका ने नायरा को घर छोड़कर जाने को कहा. वेदिका ने शो के डाई हार्ड फैंस को ठेस पहुंचाई. सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही वेदिका.

Advertisement
X
नायरा-वेदिका
नायरा-वेदिका

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त मेलोड्रामा चल रहा है. कार्तिक, नायरा और वेदिका के बीच उलझे रिश्ते ने शो में ट्विस्ट दिया है. शुक्रवार के एपिसोड में नायरा और वेदिका के बीच कहासुनी हुई. वेदिका ने नायरा को बेटे कायरव के साथ घर छोड़कर जाने को कहा. नायरा और वेदिका के बीच कई सारे सवाल जवाब हुए.

वेदिका ने नायरा से कहा कि जब कायरव एकदम सही हो गया है तो वो क्यों घर छोड़कर नहीं जा रही हैं? क्यों वे कार्तिक और उनके बीच आ रही हैं? वेदिका के इन सवालों ने नायरा को घर छोड़कर जाने का फैसला लेने पर मजबूर किया. लेकिन वेदिका के इन सवालों ने शो के डाई हार्ड और कायरा फैंस को ठेस पहुंचाई है.

सोशल मीडिया पर कार्तिक-नायरा के फैंस वेदिका (पंखुड़ी अवस्थी) को जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि कैसे वेदिका की इतनी हिम्मत हुई कि वो नायरा से ऐसी बात करे? एक यूजर ने लिखा- मुझे वेदिका से नफरत है. फैंस का कहना है कि नायरा नहीं वेदिका को घर छोड़कर जाना चाहिए. वेदिका के जाने से किसी को दिक्कत नहीं होगी.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kartiknairafc) on

सोशल मीडिया पर लोग वेदिका को स्वार्थी और बुरा बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वेदिका तुम्हारी कोई जगह नहीं है, कार्तिक तुम्हें कुछ भी नहीं मानता है. दूसरे यूजर ने लिखा- वेदिका को ये नहीं पता कि कार्तिक कभी नायरा को नहीं भूल सकता है.  वैसे ये पहली बार नहीं है कि वेदिका को ट्रोल किया जा रहा हो. कई रिपोर्ट्स का कहना है कि जल्द ही वेदिका खुद ही कार्तिक-नायरा की जिंदगी से चली जाएगी. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में वेदिका के नेगेटिव होने की अटकलें हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement