इंडिया टुडे माइंडरॉक्स 2019 में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिरकत की. सेशन Never Say Die: The Queen of Reinvention को सुशांत मेहता ने मॉडरेट किया. कंगना रनौत ने रैपिड फायर राउंड में पूछे गए मजेदार सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.
कंगना रनौत से पूछा गया कि अगर वे एक दिन सुबह पीएम नरेंद्र मोदी बनकर उठीं तो क्या पहली चीज करेंगी? . कंगना रनौत ने कहा- मेरा एक छोटा सा, मामूली सा काम है. मुझे माफ कर दो कि मैं पर्सनल फेवर मांग रही हूं.
कंगना रनौत ने कहा- ''चंडीगढ़ से मनाली की ड्राइव काफी लंबी है. वहां कोई अच्छा सा एयरपोर्ट नहीं है. अगर मैं देश की प्रधानमंत्री बनी तो कहूंगी कि यहां कुल्लू में एक अच्छा सा एयरपोर्ट बनवाया जाए.'' कंगना से जब पूछा गया कि सलमान बनीं तो एक दिन के लिए क्या बदलेंगी? कंगना ने कहा- मैं मीडिया वालों के कान खींचूंगी. इसकी वजह पूछे जाने पर कंगना ने कहा- क्योंकि सलमान कुछ भी करते हैं तो ओके होता है लेकिन मैं करूं तो....
रणबीर-रणवीर में से किसे बेहतर एक्टर मानती हैं कंगना?
रैपिड फायर राउंड में . सवाल का जवाब कंगना ने काफी घुमा फिराकर दिया. कंगना ने दोनों को ही शानदार एक्टर बताया. उन्होंने बेस्ट एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को चुना. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगिरी की बेस्ट टू वर्स्ट लिस्ट में कंगना ने पहले करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा और फिर दीपिका पादुकोण का नाम लिया.