बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह क्या न कर डालें! उनको चैलेंज देना मतलब हारना ही है. रितिक रोशन के बैंग बैंग चैलेंज को स्वीकार करते हुए रणवीर ने जो कुछ किया वो उनके अलावा शायद ही कोई एक्टर कर पाता. मुंबई की बिजी रोड पर रणवीर कृष के गेटअप में पहुंचकर डांस करते नजर आए.
रितिक ने बैंग बैंग डेयर के तहत रणवीर सिंह को चैलेंज किया था कि वो मुंबई के किसी बिजी रोड पर अपने फैन्स के लिए पोज दें. इस चैलेंज को लेते हुए रणवीर कृष के गेटअप में ऐसी ही एक व्यस्त सड़क पर पहुंचे, रितिक के गाने 'मैं ऐसा क्यों हूं...' पर डांस किया और जाने से पहले अपना कृष मास्क हटाकर लोगों को अपनी शक्ल भी दिखाई.
रितिक ने ट्वीट कर दिया था चैलेंज-
To my get out of ur car n pose on d middle of any Main Street of mumbai fr your fans! Hahaha,bolo..accept??
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
Tere liye Jaan hazir hai! Dil jeetliya duniya ka! RT : My ! Just for you :))
— Hrithik Roshan (@iHrithik)