scorecardresearch
 

शादी की कसमें खाने के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे विराट और अनुष्का, PHOTO VIRAL

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ पहुंचे डॉक्टर के पास, ये है वजह

Advertisement
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब भी साथ नजर आते हैं, तो सुर्खियां बन जाती हैं. बीते दिनों जहां वो एक एड कमर्शियल के लिए शादी की कसमें खाते नजर आए, वहीं हाल में उन्हें एक साथ डॉक्टर के पास जाते देखा गया. सिर्फ इतना ही नहीं, डॉक्टर के साथ दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on

दरअसल अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को एक्यूपंक्चरिस्ट डॉ. ज्वेल गमाडिया का रेफरेंस दिया था. मगर बात सिर्फ रेफरेंस तक नहीं रही, अनुष्का भी विराट के साथ ही डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टर गमाडिया ने खुद दोनों के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तभी से अनुष्का और विराट के साथ सेल्फी वाली ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

 

Advertisement

A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on

इससे पहले एक एड शूट के दौरान भी दोनों एक दूसरे को शादी के वचन देते नजर आए थे. इस एड में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी. इस ऐड शूट का वीडियो विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि इसे 13 लाख बार देखा जा चुका है.

बता दें कि साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी. यहीं से इनके बीच प्यार बढ़ा.

वैसे करियर की बात करें, तो अनुष्का आखिरी बार जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. इन दिनों वह अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म परी को लेकर व्यस्त हैं.

Advertisement
Advertisement