सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के मौके पर 19 भारतीय जवानों की शहादत पर आधारित फिल्म उरी का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर 1 मिनट 17 सेकंड का है. इसकी शुरूआत आर्मी के काफिले पर एक अटैक से होती है. टीजर देशभक्ति पूर्ण और भावुक कर देने वाला है.
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म 2 साल पहले कश्मीर के उरी में आर्मी बेस कैंप पर हुए अटैक पर आधारित है. उरी हमले से सर्जिकल स्ट्राइक तक की कहानी को मूवी में दिखाया जाएगा. फिल्म 11 जनवरी 2019 को देशभर में रिलीज होगी.
In the early hours of 29th September 2016, Indian soldiers avenged those who were martyred in the URI attacks. This is their brave story. out today at 12 noon.
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. जवानों की शहादत के बाद देशभर से बदले की कार्रवाई करने की मांग होने लगी थी. उरी हमले के कुछ दिनों बाद 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के ट्रेनिंग और लॉन्चिंग पैड तबाह किए थे. नियंत्रण रेखा के बाहर इस जांबाज कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था.
बाद में भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीमा पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी थी. स्ट्राइक से जुड़े वीडियो भी सामने आए थे. हालांकि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत के दावे पर पाकिस्तान ने सवाल उठाया था. भारत में भी कुछ राजनीतिक दलों ने सवाल उठाया था. कांग्रेस ने कहा था कि उनके शासनकाल में भी इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं. लेकिन कभी उसका प्रचार नहीं किया गया. देखें TEASER...