scorecardresearch
 

मधुबाला और रंगरसिया के मेकर सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल

पॉपुलर टीवी सेलेब सौरभ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है.

Advertisement
X
भारतीय जनता पार्टी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारतीय जनता पार्टी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पॉपुलर टीवी सेलेब सौरभ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है. रविवार को आयोजित एक समारोह में भाजपा के मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लन और पार्टी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने पार्टी में उनका स्वागत किया.

सिन्हा ने बताया, "दो दशकों तक एक सफल टीवी निर्माता के रूप में सौरभ तिवारी ने वायकॉम 18 के कुछ चैनलों की सामग्री टीम को लॉन्च करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 'मधुबाला', 'महेक', 'रंगरसिया' और 'कृष्णा चली लंदन' जैसे कई शो बनाए."

सौरभ ने कहा, "यह सही समय है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आएं, सक्रिय रूप से योगदान दें और मुख्यधारा की राजनीति में भाग लेकर राष्ट्र को आकार देने में मदद करें." शेलार ने विश्वास जताया कि तिवारी के प्रवेश से बुद्धिजीवियों और मनोरंजन उद्योग के पेशेवरों के बीच भाजपा की पहुंच का विस्तार होगा. आईएएनएस को बताते हुए तिवारी ने वर्तमान में चुनावी राजनीति में शामिल होने से इनकार कर दिया.

Advertisement

उन्होंने कहा, "वर्तमान में मैं पार्टी के लिए प्रचार और मुझे जो भी भूमिका और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी उसपर ध्यान दूंगा. मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करें."

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement