scorecardresearch
 

IPL और 80 टीवी चैनलों पर जारी होगा The Dutt Biopic का टीजर

रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म का टीजर और टाइटल 24 अप्रैल को 80 चैनलों पर होगा लॉन्च.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और संजय दत्त
रणबीर कपूर और संजय दत्त

साल की बहुप्रतिक्षि‍त फिल्मों में से एक संयज दत्त की बायोपिक फिल्म के टाइटल और टीजर के खुलासे का लंबे समय से इंतजार हो रहा है. अब संजय दत्त के फैन्स ये जानकर खुश हो जाएंगे कि उनके स्टार की इस फिल्म के टीजर को 24 अप्रैल को करीब 80 टीवी चैनलों पर जारी किया जा रहा है.

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, वो फिल्म जो कि मेरे बहुत करीब है. टीजर और टाइटल 24 अप्रैल को जारी होगा. उम्मीद है आप सबको ये पसंद आएगा.'

बता दें अभी तक संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है. इस फिल्म के टाइटल को लेकर खूब चर्चा रही. टाइटल को लेकर मुन्नाभाई, दत्त, बाबा, संजू जैसे नाम सामने आते रहे.

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें साल की इस बड़ी फिल्म के टीजर को जारी करने के लिए मेकर्स कई टीवी चैनल्स पर इसे जारी करने जा रहे हैं. ये टीजर 2 दिनों में 80 से ज्यादा चैनलों पर जारी किया जाएगा. स्टार नेटवर्क के 15 बड़े चैनलों पर इस टीजर को जारी किया जाएगा. ये टीजर 85 सेकंड का होगा. इसके अलावा उन 8 चैनलों पर भी ये टीजर जारी होगा जिनपर IPL मैच का प्रसारण हो रहा है. हॉटस्टार के अलावा इंग्लिश, हिन्दी और रीजनल भाषाओं के करीब 60 चैनलों पर अगले दिन ये टीजर वीडियो नजर आएगा. इस तरह से फिल्म के टीजर लॉन्च को दो दिनों में बांटा गया है.

बता दें इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दीया मिर्जा भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म में रणबीर का संजय दत्त लुक भी पिछले दिनों चर्चाओं में रह चुका है.

Advertisement
Advertisement