scorecardresearch
 

इस सिंगर के नए एलबम सॉन्ग में नजर आईं सनी, DANCE मूव्स बनाएंगे दीवाना

बॉलीवुड में सनी लियोनी आइटम नंबर्स के लिए पहली पसंद बनी हुई हैं. काफी दिनों बाद उनकी कोई एलबम सॉन्ग रिलीज हुआ है. गाना सुनकर अाप भी उनकी ताल में डांस किए बिना रह नहीं पाएंगे...

Advertisement
X
सनी लियोनी
सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम नंबर्स की पहली पसंद सनी लियोनी का हाल ही में एक एलबम सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस वीडियो में सनी के साथ रैपर और सिंगर रफ्तार भी नजर आ रहे हैं. सनी की अदाएं इतनी कातिल हैं कि उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है.

सनी लियोन के अलावा इस गाने में सिंगर रफ्तार और सिंगर शिवी भी नजर आ रहे हैं. गाने का नाम 'लोका लोका' है. इसे आरिफ खान और शिवी ने गाया है जिसमें सनी के ठुमकों में कमाल की जुगलबंदी की है. गाने में सनी ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ है. वहीं दूसरे सीन में वो गोल्डन ड्रेस में अपने जलवे बिखरते दिख रही हैं.

गाने को सुनकर और देखकर आपको 80 के दशक के म्यूजिक का फ्लेवर लग सकता है. गाने के बोल आज के लिसनर्स के हिसाब से रखे गए हैं. सनी लियोनी इन दिनों फिल्मों से ज्यादा आइटम नंबर्स में बिजी दिख रही हैं. पिछले दिनों अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' में भी उनका आइटम नंबर 'पिया मोरा' लोगों की जुबान पर चढ़ा था. वहीं इस शुक्रवार रिलीज हो रही उनकी फिल्म 'भूमि' में भी वो एक आइटम नंबर करती नजर आएंगी.

Advertisement

सनी लियोनी की अपकमिंग फिल्म 'तेरा इंतजार' का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में वो अरबाज खान के अपोजिट नजर आएंगी.

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement