17वीं लोकसभा की शुरुआत 17 जून को हो चुकी है. लोकसभा में सत्र के दूसरे दिन सोमवार को अभिनेता से नेता बने सितारे संसद पहुंचे और शपथ ली. शपथ लेने वाले सेलिब्रिटीज सांसदों में हेमा मालिनी, सनी देओल और रवि किशन का नाम शामिल रहा. यूपी की लोकसभा सीट मथुरा से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली हेमा मालिनी ने शपथ के अंत में राधे-राधे, कृष्णम वंदे, जगत गुरु बोला.
हेमा मालिनी पीच कलर की साड़ी में संसद पहुंची थीं. हेमा के अलावा सनी देओल भी बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर (पंजाब) लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने हैं. सनी देओल ने हिंदी या पंजाबी नहीं बल्कि अंग्रेजी में शपथ ली. सनी देओल सफेद शर्ट और ब्लैक कलर के ब्लेजर में नजर आए.
: BJP MP from UP's Mathura, Hema Malini takes oath as a Member of Parliament at the Lok Sabha. She concluded her oath with "Radhe Radhe! Krishnam Vande, Jagat Guru."
— ANI (@ANI)
BJP's winning candidate from Mathura, Hema Malini takes oath as a Member of Parliament. She concluded her oath with "Radhe Radhe! Krishnam Vande, Jagat Guru."
— ANI (@ANI)
यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने वाले भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी बतौर सांसद शपथ ली. रवि किशन सफेद कुर्ता और ब्राउन कलर की जैकेट में थे.
BJP's newly elected MP from Gorakhpur, Ravi Kishan takes oath as the Member of Parliament.
— ANI (@ANI)
पंजाब से संगरूर से चुनाव जीतकर आए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पंजाबी में शपथ ली, इसके बाद उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा भी लगाया. हालांकि कुछ सासंदों ने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई.
बता दें कि 17वीं लोकसभा की शुरुआत के पहले दिन शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी जैसे दिग्गज शामिल रहे.