साल 2015 में आई फिल्म ABCD 2 की सक्सेस के बाद वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक बार फिर से साथ में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. यह जोड़ी रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में एक बार फिर से नजर आएगी. फिल्म से वरुण और श्रद्धा का लुक रिलीज कर दिया गया है. इसे वरुण और श्रद्धा ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है.
भूणष कुमार के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म के बारे में साफ किया गया है कि इसे ABCD सीरीज की फिल्म न माना जाए. यह पूरी तरह से अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म है. वरुण धवन ने फिल्म से अपना लुक जारी करते हुए लिखा, " मेरा काम है जीत जीत जीत, मेरा ईमान है जीत जीत जीत, पर साला 'हराम' भी है जीत जीत जीत."
श्रद्धा कपूर ने भी अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की जिसमें लोअर और बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा- ऐसे नाचो जैसे हर कोई देख रहा है. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. इसी साल 8 नवबर को रिलीज होगी.Coming to unite the streets. Back with my chirkut❤️ bring your team cause I dance to win
— Varun Dhawan (@Varun_dvn)
भूषण कुमार ने बताया, "यह एक पूरी तरह से ऑरिजनल कॉन्सेप्ट है जिससे हम एक पूरी तरह नई फ्रेंचाइजी शुरू करने वाले हैं." वरुण धवन इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू कर चुके हैं. इससे पहले वरुण धवन और कटरीना कैफ एक डांस फिल्म में साथ नजर आने जा रहे थे. हालांकि कटरीना ने डेट इश्यूज की बात सामने रखते हुए इस फिल्म से वॉकआउट कर लिया.मेरा काम है जीत जीत जीत
मेरा ईमान है जीत जीत जीत
पर साला 'हराम' भी है जीत जीत जीत।, this November 8th👟
— Varun Dhawan (@Varun_dvn)
Biggest dance battle
— Varun Dhawan (@Varun_dvn)