scorecardresearch
 

शाहरुख खान पर घर के बाहर अवैध रैंप बनाने के चलते 1.93 लाख रुपये का जुर्माना

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पर बांद्रा में अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर अवैध रैंप बनाने के लिए 1.93 लाख का जुर्माना लगाया है.

Advertisement
X

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पर बांद्रा में अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर अवैध रैंप बनाने के लिए 1.93 लाख का जुर्माना लगाया है. एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) आवेदन में गुरुवार को इसका खुलासा हुआ.

कार्यकर्ता अनिल गलगली ने आरटीआई के तहत एक्टर के बंगले के बाहर अवैध रैंप के निर्माण के बारे में जानकारी मांगी थी. रैंप का इस्तेमाल उनकी वैनिटी वैन को खड़ा करने के लिए किया जाता था. इसे लेकर पिछले साल काफी शोर शराबा हुआ था.

लोगों और कार्यकर्ताओं के अभियान के बाद आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए शाहरुख खान को 6 फरवरी, 2015 को इस मामले में नोटिस भेजा गया. बीएमसी ने नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद 15 फरवरी को रैंप तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी.

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि रैंप बनाकर ने सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कर लिया था. रैंप को तोड़ने के बाद बीएमसी ने एक्टर को अवैध ढांचा तोड़ने के एवज में 1,93,785 रुपये का जुर्माना देने या सजा भुगतने का नोटिस भेजा. अनिल गलगली के मुताबिक, शाहरुख ने मामले को खत्म करने के लिए चुपचाप चेक के जरिए पूरी जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया है.

Advertisement
Advertisement