scorecardresearch
 

एक्‍सपोजर की वजह से फिरोज खान को श्रीदेवी ने कह दिया था ना

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं. अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए मशहूर श्रीदेवी ने एक्‍सपोजर की वहज से एक्‍टर फिरोज खान की फिल्‍म करने से मना कर दिया था...

Advertisement
X
फिल्‍म जांबाज के गाने में श्रीदेवी
फिल्‍म जांबाज के गाने में श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं. अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए मशहूर श्रीदेवी ने कभी एक्‍सपोजर न करने की वहज से एक्‍टर फिरोज खान की फिल्‍म करने से मना कर दिया था. 

50 साल के लंबे करियर में श्रीदेवी एक समय पर हीरोज पर भारी पड़ गई थीं और इसी वजह से उन्‍हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्‍टार माना जाता रहा है. आजतक से बात करते हुए फिल्‍म समीक्षक प्रदीप सरदाना ने बताया, फिल्‍मों में ग्‍लैमर और मसालेदार कहानी के लिए मशहूर फिरोज खान जब अपनी फिल्‍म जाबांज श्रीदेवी के पास लेकर गए थे तो पहली बार में श्रीदेवी ने उनके साथ फिल्‍म करने से मना कर दिया था.

वजह थी फिरोज की फिल्‍मों में हीरोइंस का एक्‍सपोजर. श्रीदेवी ने एक्‍सपोजर की वजह फिरोज को ना कहा. लेकिन फिरोज खान ने श्रीदेवी से कहा - वो सिर्फ उनका चेहरा चाहते हैं और कुछ भी नहीं. श्रीदेवी अपनी स्‍टाइल फिल्‍म में खुद तय कर सकती हैं.

Advertisement

फिरोज खान का कहना था कि उनका चेहरा फिल्‍म हिट करने के लिए काफी है. और बात भी सही थी. लाल साड़ी में माइक हाथ में लेकर जब श्रीदेवी ने - हर किसी को नहीं मिलता यहां प्‍यार जिंदगी में सॉन्‍ग फिल्‍माया, आज भी उनका वो अंदाज लोगों की नजरों से हटा नहीं हैं. फिल्‍म हिट रही, गाना आज भी मशहूर है. श्रीदेवी का लुक आज की एक्‍ट्रेसेज कॉपी करती हैं.

जाबांज के अलावा श्रीदेवी के चांदनी और मिस्‍टर इंडिया के लुक को आज भी लड़कियां कॉपी करती हैं. साड़ी को ग्‍लैमरस फैशन का पार्ट बनाने वाली श्रीदेवी का अपना स्‍टाइलस्‍टेटमेंट था. एक चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट से लेकर फीमेल सुपरस्‍टार तक का सफर श्रीदेवी ने बड़ी खूबसूरती के साथ तय किया. श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें...

बता दें कि बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की 24 फरवरी को दुबई में मौत हुई थी. सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुताबिक, श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है. होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement