scorecardresearch
 

मिस्टर राइट की तलाश में सोनाक्षी सिन्हा, पार्टनर की कमी करती हैं महसूस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की डेटिंग की खबरें कई बार सुर्खियों में रही हैं. लेकिन अब सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिव स्टेटस के बारे में खुलकर बात की है.

Advertisement
X
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की डेटिंग की खबरें कई बार सुर्खियों में रही हैं. सोनाक्षी के फिल्मी करियर में उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है. लेकिन अब सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात की है. सोनाक्षी ने बताया कि वो किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं और वो अपनी जिंदगी में पार्टनर की कमी महसूस करती हैं.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी के ज्यादातर दोस्तों को उनका हमसफर मिल चुका है, लेकिन सोनाक्षी अभी भी अपने मिस्टर राइट की तलाश में हैं. सोनाक्षी अपनी जिंदगी में एक रिलेशनशिप और पार्टनर की कमी महसूस करती हैं. लेकिन सोनाक्षी का कहना है कि वो प्यार नहीं ढूंढ रही हैं, बल्कि वो चाहती हैं कि प्यार उन्हें ढूंढे.

सोनाक्षी ने कहा, 'मेरे कई दोस्तों को उनके पार्टनर मिल चुके हैं और मैं उन सभी के लिए काफी खुश हूं. मुझे इस चीज का एहसास हो चुका है कि मैं जिस चीज का भी पीछा करती हूं वो मेरे हाथों से निकल जाता है. मैं एक आम लड़की की तरह हूं जो रोमांस और रिलेशनशिप के सपने देखती है. रिलेशनशिप में रहना मुझे काफी पसंद है और मैं जिंदगीभर किसी रिलेशनशिप में रह सकती हूं.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@aslisona) on

सोनाक्षी ने बताया, 'मैं अपनी जिंदगी में रिलेशनशिप की कमी महसूस करती हूं. लेकिन इस समय मैं प्यार नहीं ढूंढ रही हूं. प्यार को खुद चलकर मेरे पास आना होगा.'

बता दें कि बीते कुछ समय पहले IANS को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि उनके पैरेंट्स चाहते हैं कि वो किसी सुशील लड़के को डेट करें. सोनाक्षी के पैरेंट्स नहीं चाहते हैं कि वो किसी बॉलीवुड स्टार को डेट करें. हालांकि सोनाक्षी ने ये भी बताया था कि वो पहले किसी एक्टर को डेट कर चुकी हैं और इसके बारे में किसी को पता ही नहीं है.

सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना  2 अगस्त 2019 को रिलीज होने जा रही है. सोनाक्षी की इस फिल्म में बादशाह और वरुण शर्मा भी लीड रोल में होंगे. इसके अलावा सोनाक्षी मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल में भी नजर आएंगी. सोनाक्षी की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसके अलावा सोनाक्षी सलमान खान के साथ एक बार फिर दबंग 3 में भी दिखेंगी.

Advertisement
Advertisement