इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म तेवर की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके हीरो हैं अर्जुन कपूर. फिल्म में मनोज वाजपेयी का भी अहम किरदार है. खबर यह है कि फिल्म की छोटे छोटे कस्बों में शूटिंग हो रही है और सोनाक्षी इस दौरान स्थानीय लोगों से जमकर मेल मुलाकात कर रही हैं.
जांघिये में ही रैली मंच पर पहुंचे फिल्म तेवर के लिए मनोज वाजपेयी
पिछले महीने जब राजस्तथान के सांभर जिले में शूटिंग चल रही थी तो शॉट से फारिग होते ही सोनाक्षी स्थानीय महिलाओं से गुफ्तगू में जुट जातीं. इस दौरान वह स्थानीय पकवानों को चखतीं और स्थानीय बोली बोलने और समझने की कोशिश करतीं.
फिर एक दिन सोनाक्षी इन स्थानीय महिलाओं के परिधान में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने खूब तस्वीरें खिंचवाईं.