scorecardresearch
 

शाहिद और प्रभु देवा मिलाएंगे ताल से ताल

प्रभु देवा जैसे बेहतरीन डांसर के साथ कौन ताल नहीं मिलाना चाहेगा. अब बारी शाहिद कपूर की है. शाहिद प्रभु देवा की बतौर डायरेक्टर आ रही फिल्म रैंबो राजकुमार में लीड रोल में हैं. फिल्म के गीत गंदी बात में दोनों ही बेहतरीन डांसर नजर आएंगे.

Advertisement
X
Prabhu deva and shahid kapoor
Prabhu deva and shahid kapoor

प्रभु देवा जैसे बेहतरीन डांसर के साथ कौन ताल नहीं मिलाना चाहेगा. अब बारी शाहिद कपूर की है. शाहिद प्रभु देवा की बतौर डायरेक्टर आ रही फिल्म 'रैंबो राजकुमार' में लीड रोल में हैं. फिल्म के गीत 'गंदी बात' में दोनों ही बेहतरीन डांसर नजर आएंगे.

पिछले कुछ समय में प्रभु देवा सलमान खान, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस कर चुके हैं. गंदी बात गाने को प्रीतम ने तैयार किया है और इसे लेकर प्रभु देवा तथा शाहिद कपूर जमकर रिहर्सल कर रहे हैं.

प्रभु देवा का मानना है, 'शाहिद कपूर बहुत ही टैलेंटेड हैं और बॉलीवुड के एक बेहतरीन डांसर हैं. मैं बहुत ही उत्साहित हूं और शाहिद के साथ रिहर्सल्स भी शुरू हो चुकी है. यह बहुत ही मजेदार और पेपी गाना है. हमारी यही कोशिश रहेगी की लोगों को यह पसंद आए.'

प्रभु देवा के बारे में शाहिद का कहना है, 'प्रभु सर का स्टाइल मेरे लिए नया है और यह मेरे लिए एक चुनौती है क्योंकि पूरे गाने में डांस ही डांस है.' फिल्म के निर्माता विकी रजनी कहते है, 'गंदी बात' गाना फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा, और यह हमेशा याद रहेगा की डांस के दो दिग्गजों ने ताल से ताल मिलाई थी.'

Advertisement

म्युजिक डायरेक्टर प्रीतम कहते हैं, 'यह गाना बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. इन दोनों स्टार्स की एनर्जी को देखते हुए गाने के सुर भी ऊंचे हैं और मुझे यकीन है कि दोनों इस गाने को चार चांद लगाएंगे.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement