scorecardresearch
 

आखिर किस बात पर शाहरुख अपने बेटों का सिर कलम करने को हैं तैयार

शाहरुख खान अपेन दोनों बेटों आर्यन और अबराम से बहुत प्यार करते हैं लेकिन कोई ऐसी बात है जिसके कारण शाहरुख अपने बेटों का सिर कलम करने को भी तैयार हैं.

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

शाहरुख खान सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक फैमिली मैन के रुप में भी जाने जाते हैं. शाहरुख को अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार है.

लेकिन एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने दोनों बेटों आर्यन और अबराम के लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है. ने फेमिना मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने अपने दोनों बेटों आर्यन और अबराम को ये कह रखा है कि अगर तुमने किसी महिला का दिल दुखाया तो मैं तुम्हारा सिर कलम कर दूंगा.'


दरअसल शाहरुख देश में लड़कियों के साथ होने वाले रेप और छेड़छाड़ के मुद्दे पर बात कर रहे थे. शाहरुख ने कहा कि 'मैं अपने को जितने अधिकार देता हूं उतने ही अधिकार बेटी को भी देता हूं. मेरे लिए दुनिया की हर महिला सम्मानित हैं. मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.'

Advertisement

Advertisement
Advertisement