अब लव जेहाद के लपेटे में आने वाले हैं. पेशानी पर ज्यादा बल मत दीजिए. न तो सलमान खान किसी हिंदू लड़की से निकाह पढ़ने जा रहे हैं और न ही कोई निजी तौर पर उनसे खुन्नस निकाल रहा है. पेच फंस रहा है उनकी अगली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के चलते.
इस फिल्म में . फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ‘एक था टाइगर’ फेम कबीर खान. बॉलीवुड वेबसाइट 'कोई मोई' के मुताबिक, कबीर खान को इन दिनों नफरत से भरे कुछ मेल्स मिल रहे हैं. उसमें उन्हें धमकी दी जा रही है कि इस तरह के इशारे कर रहा है कि पीके की तरह ये फिल्म भी स्थापित मान्यताओं को चुनौती देने की कोशिश करती है. अगर मामला लव जेहाद का हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे. फिल्म के टाइटल को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि बजरंगी हनुमान जी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है. इसके साथ भाईजान जोड़कर गोलमाल किया जा रहा है.
जाहिर है कि ये मेल कुछ उन्मादी धर्मरक्षकों और सुर्खियों के भूखे भटकों का है. जो देर सवेर और भी खुलकर सामने आएंगे. पुतले जलाएंगे. फिल्म बनाने वालों के धर्म गिनाएंगे. मगर जगजाहिर है. इसलिए मामला शायद ज्यादा तूल न पकड़े.