scorecardresearch
 

सलमान खान ने कहा- 4 सितंबर को आ रहा है 'हीरो'

सुपरस्टार सलमान खान और फिल्मकार सुभाष घई की नई फिल्म 'हीरो' अब 4 सितंबर को रिलीज होगी. इससे पहले यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

Advertisement
X
Sooraj Pancholi in Film 'Hero'
Sooraj Pancholi in Film 'Hero'

सुपरस्टार सलमान खान और फिल्मकार सुभाष घई की नई फिल्म 'हीरो' अब 4 सितंबर को रिलीज होगी. इससे पहले यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म 1983 में आई जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि स्टारर फिल्म का रीमेक है. सलमान ने ट्विटर पर इस रीमेक फिल्म का पोस्टर पोस्ट कर रिलीज डेट की घोषणा की. पोस्टर में इस फिल्म में लीड रोल अदा कर रहे और इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे एक्टर नजर आ रहे हैं. 49 के ने ट्वीट कर लिखा, ' चार सितंबर को आ रहा है.'

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सूरज जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं, जबकि इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं. इस फिल्म में गोविंदा, अनीता हस्सनंदनी, विनोद खन्ना और कादर खान भी अहम रोल में नजर आएंगे.

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement